
फैटी लिवर की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं ये पेय, जानिए रेसिपी
क्या है खबर?
फैटी लिवर तब होता है, जब लिवर में चर्बी की मात्रा बढ़ जाती है। यह स्थिति शराब के अत्यधिक सेवन, मोटापे, मधुमेह, उच्च कोलेस्ट्रॉल और खराब आहार के कारण हो सकती है।
आमतौर पर फैटी लिवर के मरीजों को पेट में सूजन, थकान और वजन में कमी जैसे लक्षण महसूस होते हैं।
आइए आज हम आपको कुछ ऐसे पेय की रेसिपी बताते हैं, जो लिवर से अतिरिक्त चर्बी निकालने में मदद कर सकते हैं।
#1
ग्रीन टी
ग्रीन टी में ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। यह फैटी लिवर की समस्या को दूर करने में भी सहायक हो सकती है।
एक कप गर्म पानी में एक ग्रीन टी का बैग डालें और 5-7 मिनट बाद इसे पी लें। आप चाहें तो इसमें स्वाद के लिए शहद भी मिला सकते हैं।
ग्रीन टी का सेवन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
#2
नींबू पानी
नींबू पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा नींबू में मौजूद विटामिन-C फैटी लिवर से जुड़ी सूजन को कम करने में भी सहायक है।
लाभ के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें स्वाद के लिए शहद भी मिला सकते हैं। नींबू पानी का सेवन आपके शरीर के लिए लाभकारी है।
#3
चुकंदर का जूस
चुकंदर का जूस कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन फैटी लिवर के जोखिमों को कम करने में मदद कर सकता है। चुकंदर का जूस शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
लाभ के लिए एक मिक्सी में चुकंदर के टुकड़े डालकर पीसें और फिर इसे छानकर गिलास में डालें, फिर इसका सेवन करें। चुकंदर का जूस आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
#4
ब्लैक कॉफी
ब्लैक कॉफी में ऐसे तत्व होते हैं, जो लिवर में चर्बी के संचय को रोकने में मदद कर सकते हैं। ब्लैक कॉफी का सेवन फैटी लिवर से जुड़ी सूजन को कम करने में भी मदद कर सकता है।
लाभ के लिए एक कप गर्म पानी में एक चम्मच कॉफी मिलाएं, फिर इसमें स्वाद के लिए शहद मिलाकर इसे पी लें। ब्लैक कॉफी पीने से आपके शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं।
#5
सेब का सिरका
सेब का सिरका सूजन कम करने वाले गुणों से भरपूर होता है, जो फैटी लिवर से जुड़ी सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। सेब के सिरके में मौजूद तत्व शरीर से अतिरिक्त चर्बी को बाहर निकालने में भी मदद कर सकते हैं।
लाभ के लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें स्वाद के लिए शहद भी मिला सकते हैं।