Loading...
मीठा खाने का शौक है? इन तरीकों से मीठा खाएं, नहीं बढ़ेगा ज्यादा वजन
डाइट में नुकसान न पहुंचाने वाला मीठा ऐसे करें शामिल

मीठा खाने का शौक है? इन तरीकों से मीठा खाएं, नहीं बढ़ेगा ज्यादा वजन

लेखन अंजली
Oct 06, 2026
04:35 pm

क्या है खबर?

ज्यादातर लोगों को मीठा खाना पसंद होता है, लेकिन जब मीठे का सेवन बढ़ जाता है तो इससे वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि मीठे से पूरी तरह परहेज किया जाए। अगर आप अपनी पसंदीदा मिठाइयों का स्वाद बिना ज्यादा वजन बढ़ाए लेना चाहते हैं तो आज हम आपको इसके लिए कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। इन तरीकों को अपनाकर आप मीठा खाने का पूरा मजा ले पाएंगे।

#1

घर पर बनाएं मिठाई

बाजार में मिलने वाली ज्यादातर मिठाइयों में नकली रंग, फ्लेवर और प्रिजरवेटिव होते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

इसके अलावा इनमें चीनी की मात्रा भी ज्यादा होती है, जिससे वजन बढ़ता है। ऐसे में बेहतर है कि बाजार की बजाय घर पर बनी मिठाइयों का सेवन करें।

घर पर आप कम चीनी या फिर चीनी रहित चीजों से मिठाई बना सकते हैं। इससे आप स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रख सकते हैं।

#2

मेवे और सूखे मेवों का करें इस्तेमाल

अगर आप घर पर मिठाई बनाते हैं तो उसमें चीनी की जगह मेवे और सूखे मेवे का इस्तेमाल करें।

उदाहरण के लिए आप गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर गुड़ की चाशनी बनाकर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा आप सूखे मेवों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सूखे मेवे प्राकृतिक मिठास से युक्त होते हैं और इनमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रख सकते हैं।

ADVERTISEMENT

#3

फल भी है मीठे का अच्छा विकल्प

फल भी मीठा खाने की इच्छा को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

हालांकि, कई लोग फलों को सलाद के तौर पर खाना पसंद करते हैं, लेकिन फलों को सलाद में मिलाने से उनका स्वाद कम हो जाता है। ऐसे में आप फलों की खीर, हलवा और कस्टर्ड आदि बनाकर खा सकते हैं।

यह तरीके आपके मीठे की चाहत को भी पूरा करेंगे और सेहत को भी नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

ADVERTISEMENT

#4

डार्क चॉकलेट भी है अच्छा विकल्प

अगर आप चॉकलेट के शौकीन हैं और उसकी वजह से आपका वजन बढ़ रहा है तो डार्क चॉकलेट का सेवन करना शुरू कर दें।

डार्क चॉकलेट में शक्कर की मात्रा कम होती है और यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है।

इसके अलावा इसमें मौजूद तत्व शरीर में चर्बी के अवशोषण को कम कर सकते हैं। यह मीठे की चाहत को पूरा करने का एक अच्छा तरीका हो सकता है।

ADVERTISEMENT