NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मियों में भूल से भी न करें इन चीजों का सेवन, हो सकते हैं बीमार
    अगली खबर
    गर्मियों में भूल से भी न करें इन चीजों का सेवन, हो सकते हैं बीमार

    गर्मियों में भूल से भी न करें इन चीजों का सेवन, हो सकते हैं बीमार

    लेखन अंजली
    Apr 02, 2021
    07:00 pm

    क्या है खबर?

    गर्मी के मौसम का आगाज हो गया है और इसमें खान-पान की चीजों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। गर्मियों में आइसक्रीम और शराब जैसी कई चीजों का सेवन शरीर को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है।

    इसी तरह कुछ अन्य खाद्य पदार्थ भी ऐसे हैं जिनका गर्मियों में सेवन या अत्यधिक सेवन करना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।

    चलिए फिर जानते हैं कि गर्मियों में किन चीजों का सेवन बीमारी का कारण बन सकता है।

    #1

    आइसक्रीम

    गर्मी का मौसम आते ही हर उम्र के लोग बड़े ही चाव से आइसक्रीम का सेवन करते हैं, लेकिन इसका सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं है।

    इसका मुख्य कारण यह है कि आइसक्रीम काफी मीठी होती है और इसके अधिक सेवन के कारण व्यक्ति को बढ़ते वजन के साथ-साथ मधुमेह जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

    इसलिए बेहतर होगा कि आप इसके अधिक सेवन से बचें।

    #2

    शराब

    चाहें किसी भी मौसम में इसका सेवन किया जाए, शराब का सेवन शरीर के लिए नुकसानदेय ही होता है। लेकिन गर्मियों में ये ज्यादा नुकसान करती है।

    दरअसल, गर्मियों में लोग ठंडी शराब या बर्फ से भरी कॉकटेल पीना पसंद करते हैं, लेकिन यह शरीर का तापमान बढ़ा देती हैं जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

    डिहाइड्रेशन की वजह से रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है और बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है।

    #3

    मसालेदार खाद्य पदार्थ

    गर्मी के मौसम में अधिक मसालेदार खाद्य पदार्थों का सेवन भी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

    ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से न सिर्फ घबराहट महसूस हो सकती है, बल्कि इनके कारण कई तरह की पेट संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

    इसलिए बेहतर होगा कि आप गर्मियों में अधिक मसालेदार खाद्य पदार्थों से दूरी बना लें और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

    #4

    अधिक तले खाद्य पदार्थ

    गर्मियों में अधिक तले खाद्य पदार्थों का सेवन भी आपके लिए मुसीबत बन सकता है।

    इसकी वजह यह है कि अधिक तले खाद्य पदार्थों का सेवन शरीर के अंदर गर्मी पैदा करता है और इससे त्वचा पर मुंहासे हो सकते हैं।

    इसके अलावा अधिक तले खाद्य पदार्थों का सेवन पाचन क्रिया और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। इससे बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    स्वास्थ्य

    कपालभाति: बेहद फायदेमंद है यह प्राणायाम, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें योग
    माइग्रेन की समस्या से जुड़े इन भ्रमों को सच मानते हैं लोग, जानिए इनकी सच्चाई लाइफस्टाइल
    अमिताभ बच्चन की हुई आंख की लेजर सर्जरी, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी मुंबई
    नियमित तौर पर संतरे के जूस के सेवन से मिलते हैं ये स्वास्थ्य संबंधी फायदे लाइफस्टाइल

    खान-पान

    अगर अच्छी नींद चाहते हैं, तो डिनर में न खाएं इस तरह की चीजें स्वास्थ्य
    सर्दियों में इन घरेलू उपायों से पूरी होगी विटामिन डी की कमी स्वास्थ्य
    भूखे रहने से कम नहीं होता वजन, जानिये ऐसे ही कुछ भ्रम स्वास्थ्य
    महिलाओं के लिए खास सुपरफूड जो बढ़ती उम्र पर लगाएंगे रोक स्वास्थ्य

    लाइफस्टाइल

    गर्मियों में त्वचा की करनी है सही देखभाल तो इन भ्रमों पर न करें भरोसा त्वचा की देखभाल
    रेजिस्टेंस बैंड के इस्तेमाल से जुड़ी ये गलतियां आपके वर्कआउट को करती हैं प्रभावित फिटनेस टिप्स
    अष्टांग नमस्कार: जानिए इस योगासन के अभ्यास का तरीका, इससे जुड़ी सावधानियां और फायदे योग
    कई औषधीय गुणों से समृद्ध होते हैं तरबूज के बीज, जानिए इसके फायदे स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025