LOADING...
हड्डियों को कमजोर कर सकती हैं ये 5 आदतें, जानिए कैसे रखें मजबूत
हड्डियों को कमजोर करने वाली आदतें

हड्डियों को कमजोर कर सकती हैं ये 5 आदतें, जानिए कैसे रखें मजबूत

लेखन अंजली
Aug 05, 2025
10:59 am

क्या है खबर?

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए रोजाना कुछ आदतों का पालन करना जरूरी है। हालांकि, कुछ आदतें ऐसी भी होती हैं, जिनके बारे में हम जानते नहीं है और ये हमारी हड्डियों को कमजोर कर सकती हैं। इन आदतों में अधिक समय तक बैठना, अधिक कैफीन और कार्बोनेटेड पेय का सेवन करना, अधिक शराब पीना और पोषक तत्वों से भरपूर आहार न खाना शामिल है। आइए आज हम आपको इन आदतों को सुधारने के तरीके बताते हैं।

#1

ज्यादा बैठना है नुकसानदायक

ज्यादा देर तक बैठना हड्डियों के लिए अच्छा नहीं है। इससे हड्डियों के कमजोर होने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए अगर आप दफ्तर में काम करते हैं तो खाने के समय में थोड़ा टहलें। इसके अतिरिक्त घर पर भी कुछ देर के लिए टहलें और दिन में कम से कम 10 मिनट के लिए धूप में जरूर जाएं। इससे हड्डियों को ताकत मिलती है।

#2

कैफीन और कार्बोनेटेड पेय का अधिक सेवन

अगर आप रोजाना कैफीन वाले पेय या कार्बोनेटेड पेय का सेवन करते हैं तो आज से ही इसे छोड़ दें। ये चीजें हड्डियों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। इसलिए इनकी जगह दूध या हड्डियों को बेहतर बनाए रखने में मदद करने वाले पेय का सेवन करें। इसके अतिरिक्त हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करने के लिए इनमें कैल्शियम और विटामिन-D3 युक्त दूध का सेवन करें।

#3

पर्याप्त धूप न मिलना

धूप में निकलना सेहत के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि धूप से शरीर में विटामिन-D का स्तर ठीक रहता है और हड्डियों को ताकत मिलती है। दरअसल, विटामिन-D कैल्शियम को शरीर में अच्छे से मिलने में मदद करता है। इसके अलावा यह हड्डियों को ताकत देने में मदद करता है। इसलिए रोजाना कुछ मिनट धूप में जरूर निकलें। खासतौर से सुबह की धूप हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है।

#4

अधिक शराब पीना

अधिक शराब पीने से शरीर में कैल्शियम का स्तर कम हो जाता है और हड्डियों को कमजोर करने लगता है। अगर आपको शराब पीने का शौक है तो धीरे-धीरे इसकी मात्रा कम करें और इसे पूरी तरह से छोड़ने की कोशिश करें। इसके लिए आप अपनी पसंदीदा शराब की जगह कम अल्कोहल वाली चीजों का सेवन करें। इसके अतिरिक्त रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़कर पीएं।

#5

पोषक तत्वों की कमी

शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने से भी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, खासकर अगर शरीर में कैल्शियम, धूप से मिलने वाले तत्व और जिंक की कमी हो जाए तो हड्डियों पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा शरीर में प्रोटीन और मैग्नीशियम की कमी होने से भी हड्डियों पर बुरा असर पड़ता है। इन पोषक तत्वों की कमी से हड्डियों में कमजोरी आ जाती है, जिससे हड्डियां टूटने की संभावना बढ़ जाती है।