Loading...
ब्राउन शुगर बनाम सफेद चीनी: किसका सेवन सेहत के लिए है बेहतर?
ब्राउन शुगर बनाम सफेद चीनी

ब्राउन शुगर बनाम सफेद चीनी: किसका सेवन सेहत के लिए है बेहतर?

लेखन अंजली
Oct 08, 2026
06:27 pm

क्या है खबर?

चाय-कॉफी से लेकर मिठाइयों तक, चीनी का इस्तेमाल कई चीजों में होता है। हालांकि, बाजार में चीनी के दो प्रकार मौजूद हैं, एक सफेद और दूसरा ब्राउन। सफेद चीनी शुद्ध गन्ने के रस से बनाई जाती है, जबकि ब्राउन चीनी गन्ने के रस और गुड़ के मेल से बनाई जाती है। दोनों चीनी का स्वाद मीठा होता है, लेकिन इनमें पोषण के मामले में अंतर है। आइए जानें कि चीनी में से किसका सेवन सेहत के लिए बेहतर है।

अंतर

ब्राउन शुगर और सफेद चीनी में क्या अंतर है?

ब्राउन शुगर और सफेद चीनी के बीच का मुख्य अंतर है कि ब्राउन शुगर में कुछ जरूरी खनिज होते हैं, जबकि सफेद चीनी में नहीं होते हैं।

ब्राउन शुगर में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन होता है, जो इसे पोषक तत्वों से भरपूर बनाता है।

दूसरी ओर, सफेद चीनी में कैलोरी अधिक होती है और इसमें कोई पोषक तत्व नहीं होता है। इसलिए अधिकतर लोग ब्राउन शुगर को सफेद चीनी से बेहतर मानते हैं।

पोषक तत्व

ब्राउन शुगर में मौजूद पोषक तत्व

ब्राउन शुगर में आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज होते हैं, जो इसे सफेद चीनी से अधिक पौष्टिक बनाते हैं।

आयरन खून की कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है और शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है।

कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। पोटेशियम मांसपेशियों और नसों के लिए जरूरी होता है। मैग्नीशियम भी मांसपेशियों और नसों के लिए अहम होता है।

ADVERTISEMENT

सेहतमंद

क्या ब्राउन शुगर का सेवन सफेद चीनी से ज्यादा सेहतमंद है?

ब्राउन शुगर में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो इसे सफेद चीनी से बेहतर विकल्प बनाता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स किसी खाद्य पदार्थ द्वारा खून में शर्करा के स्तर को प्रभावित करने की गति को मापता है।

कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों को पचाने में अधिक समय लगता है और खून में शर्करा के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाते हैं।

दूसरी ओर, उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों से शर्करा के स्तर में तेजी से वृद्धि होती है।

ADVERTISEMENT

समस्याएं

ब्राउन शुगर का अधिक सेवन करने से हो सकती हैं ये समस्याएं

अगर आप ब्राउन शुगर का अधिक सेवन करते हैं तो इससे वजन बढ़ सकता है। वजन बढ़ना मोटापे का कारण बन सकता है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकता है।

इसके अलावा ब्राउन शुगर का अधिक सेवन पेट में गैस, सूजन और दर्द जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए ब्राउन शुगर का सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

सेहतमंद जीवनशैली अपनाने के लिए संतुलित आहार और नियमित एक्सरसाइज जरूरी होते हैं।

ADVERTISEMENT