NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपने सिल्की बालों का राज, देखें घरेलु नुस्खे का वीडियो
    लाइफस्टाइल

    प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपने सिल्की बालों का राज, देखें घरेलु नुस्खे का वीडियो

    प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपने सिल्की बालों का राज, देखें घरेलु नुस्खे का वीडियो
    लेखन अंजली
    Apr 22, 2020, 05:49 pm 1 मिनट में पढ़ें
    प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपने सिल्की बालों का राज, देखें घरेलु नुस्खे का वीडियो

    कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की वजह से अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा घर में ही अपना समय बिता रही हैं। घर से ही प्रियंका कई सोशल कॉज के इवेंट्स में ऑनलाइन हिस्सा ले रही हैं जिसके वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिछले दिनों शेयर भी किए हैं। साथ ही प्रियंका अपने फैन्स को कुछ ब्यूटी टिप्स भी दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सुंदर और स्वस्थ बालों का हेयर मास्क फैन्स के साथ शेयर किया है।

    प्रियंका द्वारा बताया गया हेयर मास्क बनाने का तरीका

    सामग्री: फुल फैट दही (आवश्यकतानुसार), एक चम्मच शहद और एक अंडा। हेयर मास्क बनाने का तरीका: सबसे पहले एक बाउल में दही, शहद और अंडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इस मिश्रण को 30 मिनट के लिए अपने बालों पर लगाकर ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद अपने बालों को हल्के गर्म पानी से धो लें। फिर बालों पर शैम्पू और उसके बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करें। फायदा: इससे जल्द ही रूखे और बेजान बालों से निजात मिलेगी।

    प्रियंका ने अपने वीडियो के साथ दिया खास डिस्क्लेमर और कैप्शन

    प्रियंका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक डिस्क्लेमर भी दिया है कि यह हेयर मास्क उनके लिए तो बहुत अच्छा है, लेकिन इसकी खुशबू उतनी अच्छी नहीं आती है इसलिए आप जब इसे लगाएं तो कम से कम दो बार शैंपू और फिर कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इसी के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा कि उनकी यह एक हेयर मास्क रेसिपी उनकी मां ने उन्हें सिखाई थी और उनकी नानी ने उनकी मां को।

    देखिए प्रियंका द्वारा शेयर की गई वीडियो

    A few years ago I shared some DIY beauty hacks with @voguemagazine. Seems like a good time to dust these off to try during quarantine. This is a recipe for a hair treatment that my mom taught me, and her mom taught her. Full Fat Yogurt, 1 tsp honey, 1 egg. Let it sit in your hair for 30 min and rinse with warm water.⁣ ⁣ Disclaimer: while this works wonders (for me), it doesn’t smell the best. You may need to shampoo twice to remove all the yogurt, and then condition as usual.

    A post shared by priyankachopra on Apr 20, 2020 at 12:34pm PDT

    इससे पहले भी कई बार अपने ब्यूटी सीक्रेट्स साझा कर चुकी हैं प्रियंका

    प्रियंका इससे पहले भी सोशल मीडिया पर कई देसी नुस्खे शेयर कर चुकी हैं। कुछ समय पहले Vogue (अमेरिकी मैगजीन कंपनी) को दिए एक खास वीडियो में उन्होंने ऑल नेचुरल लिप स्क्रब और एक्सफोलिएटिंग फेस मास्क शेयर किए थे। देसी गर्ल ने ये देसी नुस्खे शेयर करने के साथ ही यह भी कहा था कि इन नुस्खों को पहले अपने हाथों पर ट्राई करके देख लें कि कहीं किसी से आपको एलर्जी ने हो जाएं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    लाइफस्टाइल
    प्रियंका चोपड़ा
    बालों की समस्या

    लाइफस्टाइल

    इन घरेलू सामानों को फेंकने की बजाय क्रिएटिव तरीके से दोबारा करें इस्तेमाल घर की सजावट
    बाथरूम-किचन के नलों से पानी के दाग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स घरेलू नुस्खे
    जेल आईलाइनर लगाते समय अपनाएं ये टिप्स, मिलेगा परफेक्ट लुक मेकअप टिप्स
    कैलोरी बर्न करने के लिए घर पर आसानी से की जा सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज एक्सरसाइज

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन का हुआ ऐलान वेब सीरीज
    प्रियंका चोपड़ा: निर्देशक ने कर दी ऐसी मांग कि भाग खड़ी हुईं अभिनेत्री, सुनाया किस्सा बॉलीवुड समाचार
    हरमन ने प्रियंका संग नाम जोड़े जाने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- यह पेशे का हिस्सा है हरमन बावेजा
    निक जोनास बोले- हिंदू धर्म और बाइबल के सिद्धांतों के साथ बड़ी हो रही बेटी मालती निक जोनास

    बालों की समस्या

    डैंड्रफ से राहत दिलाता है नीम का तेल, इन तरीकों से करें इस्तेमाल बालों की देखभाल
    होली 2023: बालों से रंगों को निकालने और पोषित करने में सहायक हैं ये 5 स्क्रब  बालों की देखभाल
    चिपचिपे बालों को ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके बालों की देखभाल
    कैस्टर तेल से दूर हो सकती हैं बालों की कई समस्याएं, जानिए इस्तेमाल का तरीका बालों की देखभाल

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023