NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / प्रकृति से प्रेम है तो नागालैंड के इन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जरूर जाएं घूमने
    प्रकृति से प्रेम है तो नागालैंड के इन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जरूर जाएं घूमने
    लाइफस्टाइल

    प्रकृति से प्रेम है तो नागालैंड के इन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जरूर जाएं घूमने

    लेखन अंजली
    March 12, 2020 | 10:53 am 1 मिनट में पढ़ें
    प्रकृति से प्रेम है तो नागालैंड के इन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जरूर जाएं घूमने

    नागालैंड भारत का एक खूबसूरत राज्य है जो भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है। नागालैंड पर्यटकों द्वारा भारत का सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले हिल स्टेशनो में से एक है। नगालैंड के खूबसूरत स्थल पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही आकर्षक है, क्योंकि उनकी शांत जलवायु, हरे-भरे लहलहाते घने वन और यहां की सुन्दर झीलें इस पर्वतीय क्षेत्र की सुन्दरता में चार चांद लगा देते हैं। आइए नागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानें।

    कोहिमा

    नागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल कोहिमा नागालैंड की पहाड़ी राजधानी है। यह स्थान समुद्र तल से लगभग 1500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। यहां आकर आप दजुकोउ वैली, कोहिमा संग्रहलय, कोहिमा वार सिमेट्री, जूलॉजिकल पार्क, इंटेंगकी वन्यजीव अभ्यारण्य और जप्फु पीक आदि पर्यटन स्थलों की सैर करके अपनी यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आपको ट्रेकिंग करना पसंद है तो आप यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं।

    खोनोमा गांव

    नागालैंड में स्थित खोनोमा गांव को एशिया का पहला 'ग्रीन विलेज' माना जाता है। यह नागालैंड की राजधानी कोहिमा से 20 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। चारों ओर हरियाली से घिरा ये गांव लगभग 700 साल पुराना है। अगर आप गौर से इस गांव को देखेंगे तो पाएंगे कि खोनोमा में बना हर घर एक दूसरे से जुड़ा है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यह पूरी जगह घूमने के लिए बेहतरीन है।

    दीमापुर

    नागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थल में शामिल दीमापुर नागालैंड का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से विकास की पटरी पर दौड़ने वाला शहर है। यह शहर हवाई उडान के माध्यम से डायरेक्ट कनेक्ट हैं इसलिए कई संख्या में पर्यटक यहां घूमना पसंद करते हैं। यहां आकर आप ट्रिपल फॉल्स, कचहरी खंडहर, नागालैंड विज्ञान केंद्र, धनसिरी नदी और प्राणि उद्यान आदि प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर करके अपनी यात्रा को आनंदमय बना सकते हैं।

    फेक

    नागालैंड घूमने वाली जगहों में शामिल फेक पर्यटन स्थल एक पहाड़ी क्षेत्र है जो अपनी विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों, शानदार पहाड़ियों और जीवों के लिए जाना जाता है। इस पर्यटन स्थल में स्थित स्पेल बाउंडिंग हिल्स यहां का एक महत्वपूर्ण आकर्षण है। इसके अलावा, यहां स्थित खूबसूरत पहाड़ियां कपामोड्ज़ और ज़ानीबौ इस पर्यटन स्थल की सुंदरता को ओर अधिक निखार देते हैं। यहां आकर आप टिज़ू, लानी और सेडज़ू आदि प्रमुख मियों की ओर भी रूख कर सकते हैं।

    शीलोई झील

    नागालैंड कई प्राकृतिक सौंदर्य के कारण मशहूर है, लेकिन अगर आप यहां घूमने जा रहे हैं तो आपकी यात्रा इस झील को देखे बिना अधूरा होगा। शीलोई लेक के चारो तरफ वर्धमान घाटी स्थित है, जिसकी सैर करना भी आपके लिए रोमांचक हो सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    लाइफस्टाइल
    पर्यटन

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस महामारी घोषित, भारत ने 15 अप्रैल तक रद्द किए वीजा चीन समाचार
    अगर आपका क्रेडिट कार्ड खो गया है तो परेशान न हों, यहां जानें आगे की प्रक्रिया व्यवसाय
    कोरोना वायरस: अफवाहों के चलते गिरे चिकन के दाम, मुर्गों को जिंदा दफना रहे किसान चीन समाचार
    कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए क्या-क्या कदम उठा रहे हैं अलग-अलग देश? ईरान

    लाइफस्टाइल

    गर्मियों में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश? ट्रेंड के हिसाब से पहने कपड़े फैशन टिप्स
    बिना ओवन के अब घर पर बनाएं गार्लिक चीज़ टोस्ट, बहुत आसान है तरीका रेसिपी
    अगर कीटो डाइट फॉलो कर रहे हैं तो खाने में शामिल करें ये जायकेदार डिश स्वास्थ्य
    शरीर के लिए जरूरी है ये छह तरह के विटामिन्स, जानें इनके फायदे स्वास्थ्य

    पर्यटन

    अगर ट्रेकिंग करना पसंद है तो उत्तर भारत के इन शानदार पर्यटन स्थलों पर जाएं घूमने भारत की खबरें
    घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मणिपुर की इन खूबसूरत जगहों का करें रुख भारत की खबरें
    अगर प्रकृति से प्रेम है तो असम के इन पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाएं घूमने भारत की खबरें
    सिक्किम की ये जगहें पर्यटकों के लिए हैं आकर्षण का केंद्र, मौका मिलते ही घूम आएं भारत की खबरें
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023