NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रोजाना करें ये एक्सरसाइज, थाइज बनेंगी एकदम मजबूत और टोन
    अगली खबर
    रोजाना करें ये एक्सरसाइज, थाइज बनेंगी एकदम मजबूत और टोन

    रोजाना करें ये एक्सरसाइज, थाइज बनेंगी एकदम मजबूत और टोन

    लेखन अंजली
    Dec 06, 2020
    06:45 am

    क्या है खबर?

    आकर्षक और फिट बॉडी पाने के लिए सिर्फ पेट की चर्बी कम करना ही काफी नहीं है। थाइज (जांघों) में जमा फैट भी आपके लुक को खराब करता है।

    इसी कारण आपको इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। थाइज की चर्बी कम करने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं।

    आइए आपको ऐसी ही कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं जिनका नियमित अभ्यास करने पर आपकी थाइज टोन और मजबूत हो सकती हैं।

    #1

    लिटरल स्क्वॉट वॉक

    सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं, फिर घुटने आंशिक रूप से मोड़ लें। अब अपने बाएं पैर से बायीं ओर एक कदम बढाएं। इसी तरह दाएं पैर से दायीं ओर एक कदम बढाएं। इस तरह आप स्क्वॉट पोजिशन में आ जाएंगे। इस एक्सरसाइज को दोनों पैरों से पांच-छह बार दोहराएं।

    फायदा: इस एक्सरसाइज के रोजाना अभ्यास से हैमरस्ट्रिंग यानी नितंब से घुटने तक की मांसपेशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

    #2

    सूमो स्वॉट जैक

    दोनों पैरों के बीच सुविधाजनक फासला लेकर पंजों को एक-दूसरे के विपरीत दिशा में रखते हुए खड़े हो जाएं। अब अपने नितंब और घुटनों को झुकाते हुए स्क्वॉट पोजिशन में आ जाएं। अपने सीने के सामने दोनों हाथों को जोड़ लें। अब इस अवस्था में इस तरह कूदें कि आपके दोनों पैर एक-दूसरे को छू जाएं, साथ ही दोनों हाथ सिर के ऊपर उठें। ऐसा 45 सेकंड तक करें।

    फायदा: इस एक्सरसाइज से मांसपेशियों की अतिरिक्त चर्बी खत्म होती है।

    #3

    कर्टसी लंज पल्स

    सीधे खड़े होकर अपने दाएं पैर को पीछे की ओर इस तरह ले जाएं कि पैर क्रॉस अवस्था में दिखें। अब घुटने और नितंब को तब तक झुकाने का प्रयास करें, जब तक थाइज फर्श के समांतर न हो जाए। इस स्थिति में अपने शरीर का ऊपरी हिस्सा स्थिर रखें। अब धीरे-धीरे पहले वाली स्थिति में वापस आ जाएं। इस एक्सरसाइज को दस बार दोहराएं।

    फायदा: इस एक्सरसाइज को करने से शरीर में स्थिरता आती है।

    #4

    हिप ब्रिज एक्सरसाइज

    सबसे पहले जमीन पर योगा मैट बिछाकर उस पर सीधे लेट जाएं। इसके बाद पैरों को इस तरह से मोड़े जिससे की शरीर का निचला हिस्सा ब्रिज जैसा दिखने लगे। अब अपने नितंबो को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे करें। आप चाहें तो अपनी सुविधा के लिए अपने सिर के नीचे एक तौलिए को लपेटकर रख सकते हैं। इस एक्सरसाइज को कम से कम एक मिनट तक दोहराएं।

    फायदा: इससे जल्द ही थाइज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    लाइफस्टाइल

    सर्दियों में इस तरह सुखाएं कपड़े, नहीं पड़ेगी ड्रायर की जरूरत लाइफस्टाइल
    अपने चेहरे की शेप के अनुसार चुनें हेयरस्टाइल, लुक में लगेंगे चार चांद फैशन टिप्स
    सेहत के लिए फायदेमंद है राजमा गलौटी कबाब, घर पर ऐसे करें तैयार रेसिपी
    मत्स्यासन: अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरुरी है यह योगासन, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें योग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025