Page Loader
इन घरेलू उपायों की मदद से पाएं मजबूत और स्वस्थ नाखून

इन घरेलू उपायों की मदद से पाएं मजबूत और स्वस्थ नाखून

लेखन अंजली
Sep 09, 2019
04:53 pm

क्या है खबर?

आजकल हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, इसलिए हर कोई फैशन का शौक रखता है और इसी के चलते नई-नई चीजों को अपनाता है। इसी क्रम में हर कोई अपने नाखूनों को अच्छा बनाए रखने के लिए कैमिकल से बने प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं, जो हमारे नाखूनों के लिए सही नहीं हैं। आज हम आपको नाखूनों को मज़बूत और स्वस्थ रखने के घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे। तो आइए जानें क्या हैं वे उपाय।

#1

सर्दियों में नाखूनों को टूटने से बचाएं

बदलते मौसम में स्‍वास्‍थ्‍य के साथ-साथ नाखूनों पर भी असर पड़ता है, सबसे ज्यादा असर सर्दियों के मौसम में होता है। सर्दी के कारण नाखूनों में नमी आने लगती हैं। इसके कारण ही नाखून कमजोर हो जाते हैं, इसलिए वे टूट भी सकते हैं। इसलिए सर्दियों के मौसम में नाखूनों का खास ध्यान रखें। इसके लिए दो चम्मच जिलेटिन पाउडर और नींबू के रस को गरम पानी में मिलाएं। फिर इसमें अपने नाखूनों को 5 मिनट तक डालकर रखें।

#2

नेल पॉलिश कर सकती है आपके नाखूनों को खराब

विभिन्‍न रंग की नेल पॉलिश लगाने से नाखून अच्छे लगने लगते हैं। लेकिन आप अगर नेल पॉलिश को नाखूनों पर एक हफ्ते से ज्यादा समय के लिए लगाकर रखते हैं तो आपके नाखून बेरंग और कमजोर हो सकते हैं। इसलिए नाखूनों पर नेल पॉलिश ज्यादा समय तक न लगाकर रखें। अगर आपके नाखून कमजोर हो गए हैं तो उसके लिए एक कटोरी में अंडे का सफेद भाग और दो चम्मच संतरे का रस मिलाएं। इसे अपने नाखूनों पर लगाएं।

#3

नाखूनों के लिए बेहतर है नारियल का तेल

अपने नाखूनों को मज़बूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए नारियल के तेल का प्रयोग करें। क्योंकि नारियल का तेल भी नाखूनों के लिए फायदेमंद है। नारियल तेल कई गुणों से भरपूर होता है, जो हमें कई बीमारियों से दूर रखने के साथ-साथ हमारे नाखूनों को भी मॉइश्‍चराइज करता है। नारियल का तेल गर्मी के मौसम में नाखूनों पर चमक लाता है। इससे नाखून मजबूत भी होते हैं और जल्दी नहीं टूटते।

जानकारी

नाखूनों के लिए खानपान का भी रखें ध्यान

नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए खानपान का ध्यान रखना भी जरुरी है। संतुलित आहार जैसे दाल, सब्जियां, फल आदि ग्रहण करें। क्योंकि ये आहार विटामिन बी-7 युक्त होते हैं और हमारे नाखूनों को मजबूती प्रदान करते हैं।