इन सेलिब्रिटी कपल्स का फैशन सेंस है बेहद जबरदस्त
क्या है खबर?
बॉलीवुड कपल्स हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं, चाहे बात उनकी ट्रैवल डायरी की हो या उनकी किसी फिल्म या कोई फैशन शो की।
इन बातों से हटकर अगर बॉलीवुड कपल्स के फैशन सेंस की बात करें तो उनके स्टाइलिश आउटफिट अहम भूमिका निभाते हैं।
इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे मशहूर बॉलीवुड कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके स्टाइलिश आउटफिट से आप और आपका पार्टनर इंस्पिरेशन लेकर फैशन का जलवा बरकरार रख सकते हैं।
#1
सोनम और आनंद आहूजा
फिल्म नीरजा की अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा स्टाइलिश कपड़ों की अच्छी जानकारी रखते हैं।
अगर आप सोनम और आनंद की इस तस्वीर पर गौर फरमाएंगे तो सोनम ने सफेद और नीले रंग के चैक वाले ब्लेजर के साथ पेंसिल स्कर्ट पहनी हुई है जिसको उन्होंने सफेद रंग की हाईनेक चॉप के साथ टिमअप किया हुआ है। वहीं आनंद काले रंग की टी-शर्ट के साथ गहरे हरे रंग की टक्सीडो जोड़े में दिखाई दे रहे हैं।
#2
करीना कपूर और सैफ अली खान
अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता सैफ अली खान हमेशा से ही क्लासी कपल रहे हैं जो अपने स्टाइलिश आउटफिट से एक ट्रेंड चालू कर देते हैं।
अगर दोनों बॉलीवुड स्टार की इस तस्वीर को देखे तो यह 2019 की एक पार्टी की है जिसमें करीना ने एक नीले रंग का शाही पहनावा पहना है जबकि सैफ ने एक सफेद शर्ट और सफेद ब्लेजर के साथ काले रंग की पैंट पहनी हुई है।
#3
अनुष्का और विराट
बात अगर बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली की करें तो ये दोनों भी स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं है।
अगर आप अनुष्का और विराट की इस तस्वीर पर गौर फरमाएंगे तो दोनों ने ये आउटफिट एक दिवाली पार्टी के दौरान पहना था।
इसमें अनुष्का ने डिजाइनर सब्यासाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना हुआ है। वहीं विराट ने सफेद शॉर्ट कुर्ते और पेंट को सफेद वेस्टकोट के साथ टिमअप किया हुआ है।
#4
दीपिका और रणवीर
अब बात करते हैं बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल दीपवीर यानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जिनके फैशन सेंस देख बस मुंह से एक ही शब्द निकलता है वो भी लाजवाब।
दोनों की यह तस्वीर बाजीराव मस्तानी के एक प्रचार कार्यक्रम की है जिसके दौरान दीपिका ने एक ऑफ-शोल्डर व्हाइट गाउन पहना था। जबकि रणवीर ने स्मार्ट रॉयल ब्लू टक्सीडो के साथ साटन शर्ट और एक टोपी पहनी थी।