NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अपनी रसोई को कम बजट में खूबसूरत लुक देने के लिए अपनाएं ये तरीके
    अगली खबर
    अपनी रसोई को कम बजट में खूबसूरत लुक देने के लिए अपनाएं ये तरीके

    अपनी रसोई को कम बजट में खूबसूरत लुक देने के लिए अपनाएं ये तरीके

    लेखन अंजली
    Feb 24, 2021
    06:00 pm

    क्या है खबर?

    रसोई घर का एक अहम हिस्सा होती है और इसलिए इसकी सजावट का ध्यान रखना भी जरूरी है।

    हालांकि जब भी रसोई को सजाने की बात आती है तो लोग जेब पर पड़ने वाले बोझ के बारे में सोचने लगते हैं, लेकिन आप चाहें तो कम बजट में भी अपनी रसोई को सजा सकते हैं।

    चलिए फिर आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी रसोई को कम बजट में भी खूबसूरत लुक दे सकते हैं।

    #1

    दीवारों और कैबिनेट्स पर करें पेंट

    अगर आप यह चाहते हैं कि आपकी रसोई की दीवारें और कैबिनेट्स एक दम नए जैसे लगें और किसी को यह पता न चले कि वह पुराने हैं तो इसके लिए आप इन चीजों को पेंट करा सकते हैं।

    इसके लिए रसोई की दीवारों और कैबिनेट्स पर सफेद, भूरा, ग्रे या बेज जैसा न्यूट्रल रंग कराया जा सकता है। इन रंगों से दीवारों और कैबिनेट्स को सोबर और क्लासी लुक मिलेगा।

    #2

    कैबिनेट्स और शेल्फ आदि को रखें व्यवस्थित

    रसोई को खूबसूरत लुक देने के लिए उसे व्यवस्थित रखना भी जरूरी है, इसलिए रसोई के सभी कैबिनेट्स और शेल्फ आदि को इस तरह से व्यवस्थित करें जिस तरह आप उनका इस्तेमाल करते हैं।

    उदाहरण के लिए, कुकिंग के लिए जरूरी सामान को गैस स्टोव के पास वाली शेल्फ में ही रखें।

    इसी तरह ज्यादा जरूरत वाले सामानों को पास वाले कैबिनेट्स में और कम जरूरत वाले सामानों को दूर वाले कैबिनेट्स में रखें।

    #3

    लाइटिंग व्यवस्था पर दें ध्यान

    रसोई की लाइटिंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना भी जरूरी है क्योंकि इसके बिना रसोई की सजावट पर पानी फिर सकता है।

    अक्सर यह देखने में आता है कि लोग रसोई की लाइटिंग के लिए सिर्फ एक LED ट्यूब लगा देते हैं, लेकिन आप ऐसा न करें।

    बेहतर होगा अगर आप अपनी रसोई की छत पर छोटी-छोटी लाइटिंग की व्यवस्था करें क्योंकि इससे रसोई को रॉयल लुक मिलेगा।

    #4

    इनडोर प्लांट्स आएंगे काम

    रसोई में ताजगी बनाए रखने और उसे सजाने के लिए इनडोर प्लांट्स लगाना भी एक अच्छा विचार हो सकता है।

    इसके लिए अपनी रसोई के किनारों पर स्पाइडर प्लांट, गोल्डन पोथोस, धनिया, पुदीना या विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटी आदि के प्लांट्स लगाएं।

    इससे आपकी रसोई में ताजगी बनी रहेगी। इनमें से कुछ पौधों का इस्तेमाल आप खाना बनाने में भी कर सकते हैं।

    यह रसोई को सजाने का एक बेहतरीन विकल्प है और आप इसे जरूर आजमाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    लाइफस्टाइल

    माइक्रोवेव से जुड़े ये भ्रम नही हैं सच, जानिए इनकी हकीकत लाइफस्टाइल
    इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उभरने लगते हैं मुंहासे, इनसे बचें त्वचा की देखभाल
    खास मौकों पर घर पर बनाएं कारमेल खीर, बहुत आसान है इसकी रेसिपी रेसिपी
    दवाओं की खाली बोतलों से बनाएं ये क्रिएटिव चीजें लाइफ हैक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025