LOADING...
गर्मी की छुट्टियां होने पर परिवार के साथ बनाएं इन स्थानों की यात्रा की योजना 

गर्मी की छुट्टियां होने पर परिवार के साथ बनाएं इन स्थानों की यात्रा की योजना 

लेखन सयाली
May 15, 2024
10:53 am

क्या है खबर?

मई-जून के महीने में स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाती हैं। यह परिवार के साथ यात्रा पर जाने के लिए सबसे सही समय होता है। गर्मी के मौसम में सभी लोग पहाड़ों और ठंडी जगहों का रुख करते हैं। आप भी अपने बच्चों को लेकर किसी ऐसी जगह जाने की योजना बनाएं, जहां वे ठंडा महसूस करें। इस बार की गर्मी की छुट्टियों में अपने परिवार के साथ इन 4 स्थानों की यात्रा पर जाएं।

#1

मुन्नार

केरल स्थित मुन्नार में मार्च से जून की अवधि को गर्मी का मौसम माना जाता है। 20-35 डिग्री सेल्सियस के बीच औसत तापमान के साथ, दिन के दौरान मौसम गर्म रहता है, लेकिन शाम के वक्त मौसम ठंडा होता है। इन महीनों के दौरान आप यहां पर आ कर ट्रैकिंग और कैंपिंग जैसी गतिविधियों का आनंद लें सकते हैं। इसके अलावा मुन्नार में कई खूबसूरत स्थान हैं, जिनकी सुंदरता देखते ही बनती है।

#2

दार्जिलिंग 

दार्जिलिंग में गर्मियां अप्रैल से शुरू होती हैं और जून में समाप्त हो जाती हैं। इस जगह की यात्रा का सबसे अच्छा समय मई का महीना होता है। यहां की जलवायु परिस्थिति बेहद सुखद होती है और यहां चरों तरफ सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं। गर्मियों के दौरान यहां का औसत तापमान 11°C से 19°C के बीच रहता है। आप इस मौसम में यहां आकर चाय के बागान देख सकते हैं और ट्रैकिंग व राफ्टिंग कर सकते हैं।

Advertisement

#3

लद्दाख 

लद्दाख एक बेहद खूबसूरत जगह है, जो आपको कई मायनों में आश्चर्यचकित कर देगी। दक्षिण में हिमालय और उत्तर में काराकोरम पर्वतों से घिरा हुआ यह शहर कई मनमोहक नजारे पेश करता है। गर्मी का मौसम इस जगह पर घूमने जाने के लिए सबसे आदर्श समय है। इस समय के दौरान जमी हुई झील पिघलना शुरू हो जाती है और तापमान बाइक पर घूमने के लिए सुखद हो जाता है।

Advertisement

#4

कश्मीर

अगर आप गर्मी के मौसम में बर्फ देखना चाहते हैं तो कश्मीर का रुख करें। इस स्थान को धरती का स्वर्ग कहा जाता है, जहां लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है। इस मौसम में दल झील पिघल जाती है और आप यहां हाउस बोट में रुकने का आनंद ले सकते हैं। साथ ही आप पहलगाम और गुलमर्ग जाकर मत्रमुग्ध करने वाले नजारे देख सकते हैं। आप यहां पर आकर राजमा चावल, पनीर कलिया जैसे लजीज पकवान भी खा सकते हैं।

Advertisement