NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बैसाखी, बोहाग बिहु, पोइला बैसाख, विषु और पुथांडु 2023: फसल से जुड़े ये 5 भारतीय त्योहार 
    अगली खबर
    बैसाखी, बोहाग बिहु, पोइला बैसाख, विषु और पुथांडु 2023: फसल से जुड़े ये 5 भारतीय त्योहार 
    फसल से जुड़े त्योहार

    बैसाखी, बोहाग बिहु, पोइला बैसाख, विषु और पुथांडु 2023: फसल से जुड़े ये 5 भारतीय त्योहार 

    लेखन अंजली
    Apr 14, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    देश में वसंत यानी फसल कटाई का मौसम बड़े उत्साह से मनाया जाता है और देश के विभिन्न हिस्सों में तरह-तरह के नामों से जाना जाता है।

    असम में इसे बिहू, पंजाब में बैसाखी, बंगाल में पोइला बैसाख, केरल में विषु और तमिलनाडु में पुथांडु के नाम से मनाया जाता है।

    इस दौरान लोग मिट्टी की उर्वरता के लिए प्रार्थना करते हैं और फसल काटने की खुशियां मनाते हैं।

    आइए फसल से जुड़े 5 त्योहारों के बारे में जानते हैं।

    #1

    बैसाखी

    पंजाब के मुख्य त्योहारों में से एक बैसाखी इस साल 14 अप्रैल को है।

    यह त्योहार भारत में वसंत की शुरुआत, सिख नववर्ष की शुरुआत और गुरु गोबिंद सिंह के नेतृत्व में योद्धाओं के खालसा पंथ के गठन का प्रतीक है।

    इस मौके पर लोग काढ़ा प्रसाद बनाते हैं और इसे प्रसाद के रूप में वितरित भी करते हैं।

    इसके अतिरिक्त लोग लोक गीत, गिद्दा और स्वादिष्ट भोजन के साथ त्योहार का जश्न मनाते हैं।

    #2

    बोहाग बिहु

    बोहाग बिहु या रोंगाली बिहु असम के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है और इसे असमिया नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है।

    यह हर साल अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पड़ता है, जो फसल की कटाई की शुरुआत को चिह्नित करता है।

    इस साल बोहाग बिहु 14 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यह त्योहार 7 दिनों तक एक अलग-अलग परंपरा के साथ मनाया जाता है।

    पारंपरिक नृत्य और गीत समारोह त्योहार की मुख्य विशेषताएं हैं।

    #3

    पोइला बैसाख 

    पोइला बैसाख इस साल 15 अप्रैल को है।

    यह बंगाली समुदाय के सबसे खास त्योहारों में से एक है और बंगाली नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक भी है।

    इस त्योहार को लोग अपने परिवार, दोस्तों और करीबी लोगों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।

    वे घर पर पोइला बैसाख नामक एक विशेष व्यंजन भी तैयार करते हैं और मंदिरों में जाते हैं। इस दिन का किसान लोगों में खास महत्व होता है।

    #4

    विषु

    विषु केरल में मनाया जाने वाला त्योहार है, जिसे वहां नए साल के प्रतीक के रूप में बड़ी ही भव्यता के साथ मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 15 अप्रैल को है।

    यह त्योहार सूर्योदय से शुरू होता है क्योंकि लोग भोर में उठते हैं और भगवान विशु कानी को देखकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं।

    त्योहार से एक दिन पहले घर का बड़ा सदस्य विशु कानी की प्रतिमा स्थापना करता है।

    #5

    पुथांडु 

    तमिलनाडु में मनाया जाने वाला त्योहार पुथांडु को पुथुवरुदम के नाम से भी जाना जाता है और यह तमिल नववर्ष का प्रतीक है।

    तमिल कैलेंडर के हिसाब से नववर्ष का पहला दिन इस साल 14 अप्रैल को है। इस दिन का उत्सव कोल्लम बनाकर शुरू होता है, वहीं घर के प्रवेश द्वार पर रंगीन चावल के आटे से रंगोली बनाना शुभ माना जाता है।

    इस मौके पर लोग पारंपरिक नृत्य और गीतों से त्योहार का जश्न मनाते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्यौहार
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    विश्व कप 2027 तक विराट कोहली और रोहित शर्मा अधिकतम कितने वनडे खेल सकते हैं? विराट कोहली
    मुस्लिम दूसरी शादी तभी करें जब सभी पत्नियों संग समान व्यवहार हो- इलाहाबाद हाईकोर्ट मुस्लिम
    इन बातों का ध्यान रख कैशबैक ऑफर से हर महीने कर सकते हैं बचत UPI
    गोविंदा की पत्नी ने कहा- मेरी सास बोली थीं सुनीता को छोड़ा तो 'भिखारी' बन जाएगा गोविंदा

    त्यौहार

    हनुमान जन्मोत्सव 2022: जानिए इस दिवस का महत्व और इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    इफ्तार की दावत में शामिल करें ये पांच स्वादिष्ट स्नैक्स, आसान हैं इनकी रेसिपी खान-पान
    मीठी ईद के मौके पर बनाएं ये पांरपरिक व्यंजन, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना खान-पान
    इस रक्षाबंधन पर खुद बनाएं अपने भाई के लिए राखी, जानिए पांच तरीके लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    महावीर जयंती 2023: जानिए इस जैन त्योहार से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें त्यौहार
    रूखी त्वचा पर मेकअप के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, दिखाई देगा सकारात्मक असर मेकअप टिप्स
    हार्मोन संतुलित करने में मददगार हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, डाइट में करें शामिल खान-पान
    विटामिन-C की कमी को पूरा कर सकते हैं ये 5 पेय पदार्थ, डाइट में करें शामिल खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025