Page Loader
गंभीर किडनी रोग को बढ़ावा दे सकती हैं ये 5 चीजें, न करें सेवन
गंभीर किडनी रोग को बढ़ावा देने वाली चीजें

गंभीर किडनी रोग को बढ़ावा दे सकती हैं ये 5 चीजें, न करें सेवन

लेखन अंजली
Jun 20, 2025
06:48 pm

क्या है खबर?

किडनी शरीर का एक अहम अंग है, जो खून को साफ कर उसे पेशाब के जरिए बाहर निकालने में मदद करती है। ऐसे में इनका सही तरीके से काम करना जरूरी है। हालांकि, कई लोग अनजाने में ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जो किडनी के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। आइए आज हम आपको ऐसी पांच चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका अधिक सेवन करने से गंभीर किडनी रोग का खतरा बढ़ सकता है।

#1

सोडा

सोडा एक ऐसा पेय है, जिसमें फॉस्फोरस की अधिक मात्रा होती है, जो शरीर में हड्डियों और दांतों की समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके अलावा फॉस्फोरस किडनी की कार्यक्षमता को भी प्रभावित करता है। इसलिए अगर आप किसी भी तरह की किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो सोडा से दूरी बनाएं। अगर आप सोडे के शौकीन हैं तो इसकी जगह नींबू पानी या नारियल पानी का सेवन करें।

#2

मक्खन

मक्खन में कैलोरी और वसा की अधिक मात्रा होती है, जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए अगर आप किडनी रोग से पीड़ित हैं तो मक्खन से बनी चीजों का सेवन करने से बचें। आप मक्खन की जगह जैतून के तेल से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं क्योंकि यह किडनी के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है।

#3

मेयोनीज

मेयोनीज का इस्तेमाल कई लोग अपने कई व्यंजनों में करते हैं। हालांकि, अगर आप किडनी रोग से पीड़ित हैं, तो मेयोनीज का उपयोग करने से बचें। इसका कारण है कि मेयोनीज में भी कैलोरी और वसा की अधिक मात्रा होती है, जो किडनी के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। इस वजह से किडनी रोगियों के लिए मेयोनीज का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इसका सेवन करने से बचें।

#4

फ्रोजन फूड

फ्रोजन फूड बनाने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जाता है, जो किडनी की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। इसके अतिरिक्त इनमें संरक्षक पदार्थ भी होते हैं, जो किडनी के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिए अगर आप किसी भी तरह के किडनी रोग से पीड़ित हैं तो फ्रोजन फूड का सेवन करने से बचें। बेहतर होगा कि आप ताजे और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों का ही सेवन करें।

#5

प्रोसेस्ड फूड्स

प्रोसेस्ड फूड्स भी किडनी रोगियों के लिए नुकसानदायक होते हैं। इनमें भी नमक की अधिक मात्रा होती है, जो किडनी को प्रभावित कर सकता है। प्रोसेस्ड फूड्स में संरक्षक पदार्थ भी होते हैं, जो किडनी के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिए अगर आप किसी भी तरह के किडनी रोग से पीड़ित हैं तो प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से बचें। बेहतर होगा कि आप ताजे और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों का ही सेवन करें।