NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बदलते मौसम में इन चीजों के सेवन से बचें, नहीं तो हो जाएंगे बीमार
    बदलते मौसम में इन चीजों के सेवन से बचें, नहीं तो हो जाएंगे बीमार
    लाइफस्टाइल

    बदलते मौसम में इन चीजों के सेवन से बचें, नहीं तो हो जाएंगे बीमार

    लेखन अंजली
    March 22, 2020 | 03:45 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बदलते मौसम में इन चीजों के सेवन से बचें, नहीं तो हो जाएंगे बीमार

    मौसम में बदलाव का असर इन दिनों लोगों की सेहत पर दिखाई दे रहा है। इसी वजह से आए दिन सामान्य सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, क्योंकि मौसम में आए बदलाव के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता धीमी हो जाती है। ऊपर से कोरोना वायरस भी फैला हुआ है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन नहीं करके आप इन बीमारियों बच सकते हैं। आइए जानें।

    मसालेदार और तली हुई चीजों से करें परहेज

    बदलते मौसम में ज्यादा मसालेदार खाद्य पदार्थों का सेवन करने से परहेज करें। ज्यादा मिर्च-मसाले वाली चीजें भले ही आपके जायके को बढ़ाने का काम करती हैं, लेकिन ये आपके पेट की हालत खराब करके पाचन क्षमता पर बुरा प्रभाव डालती हैं। साथ ही तली हुई चीजों का सेवन करने से भी बचें, क्योंकि ऐसी चीजें भी शरीर के लिए नुकसानदेह हैं। इसलिए जितना संभव हो उतना बदलते मौसम में इन चीजों से दूर रहने की कोशिश करें।

    कैफिन युक्त पदार्थों से करें तौबा

    चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स आदि पेय पदार्थ ज्यादातर लोगों को पसंद होते हैं। इसी वजह से बदलते मौसम में भी लोग जमकर इन सभी चीजों का सेवन करते हैं, क्योंकि ये पेय पदार्थ लोगों का मन आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इन सभी पेय पदार्थों में मौजूद फैट और कैफीन शरीर को डिहाइड्रेट कर देता है, जिस कारण व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

    दूध का सेवन खांसी और सर्दी-जुकाम के रोगियों के लिए है नुकसानदायक

    भले ही आपको जानकर हैरानी हो, लेकिन बदलते मौसम में गुणों से भरपूर कुछ चीजें नुकसानदायक भी हो सकती है और इन्हीं में शामिल है दूध। दरअसल, दूध की तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण खांसी और सर्दी-जुकाम जैसी समस्या उत्पन्न होती है। इसलिए जिन लोगों को पहले से खांसी की शिकायत है वे दूध से बिल्कुल ही दूरी बनाकर रखें, क्योंकि दूध के सेवन से यह समस्या बढ़ जाती है, जिसके कारण सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

    ठंडी चीजों के सेवन से बचें

    बदलते मौसम को देखकर अक्सर लोग कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जिनसे उनको बचने की बेहद जरूरत है। दरअसल, बदलते मौसम को देख लोगों के शरीर का तापमान भी कम-ज्यादा होने लगता है, जिसके चलते वह गर्म और ठंडी चीजों का सेवन करने लग जाते हैं। मगर जब वो लोग ठंडी चीजों जैसे आइसक्रीम आदि का सेवन करते हैं तो जल्द ही वह सर्दी-जुकाम की चपेट में आ जाते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य

    बार-बार गुस्से और चिड़चिड़ेपन के हो जाते हैं शिकार तो इस तरह पाएं निजात लाइफस्टाइल
    कोरोना वायरस से बचाने के लिए कौन सा मास्क कारगर है? यहां जानिए लाइफस्टाइल
    त्वचा से लेकर बालों तक के लिए लाभप्रद है एलोवेरा, ऐसे करें इस्तेमाल लाइफस्टाइल
    वजन कम करने से लेकर मधुमेह को नियंत्रित करती है कीवी, जानें इसके फायदे लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    कोरोना वायरस: अपने बच्चों के साथ इस तरह मैनेज करें वर्क फ्रॉम होम कोरोना वायरस
    इन टिप्स को अपनाकर रखें संवेदनशील (सेंसिटिव) त्वचा का ख्याल, नहीं होगी कोई समस्या त्वचा की देखभाल
    त्वचा संबंधी समस्याओं से रहना है दूर तो रोजाना करें इन योगासनों का अभ्यास, देखें वीडियो योग
    फर्नीचर की इन 'स्मार्ट' चीजों से अपने घर को बनाएं खूबसूरत, तारीफ करते थक जाएंगे लोग लाइफस्टाइल
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023