
सोने से पहले बालों पर लगाएं ये 5 तेल, तेजी से बढ़ेंगे बाल
क्या है खबर?
बालों की देखभाल के लिए कई लोग महंगे उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये कितने असरदार होते हैं, यह कहना मुश्किल है।
बेहतर होगा कि इनकी बजाय कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाए। बालों की देखभाल के लिए सोने से पहले बालों पर तेल लगाना फायदेमंद हो सकता है।
आइए आज हम आपको पांच ऐसे तेलों के बारे में बताते हैं, जिनका इस्तेमाल सोने से पहले करने से बालों का स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।
#1
अरंडी का तेल
अरंडी के तेल में मौजूद विटामिन-E और अन्य पोषक तत्व बालों को मजबूत और घना बना सकते हैं। यह बालों को लंबा करने में भी मदद कर सकता है।
लाभ के लिए सोने से पहले अपने सिर पर अरंडी के तेल की कुछ बूंदें लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। इसके बाद रातभर के लिए इसे सिर पर लगा रहने दें, फिर अगली सुबह बाल धो लें।
यह तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
#2
नारियल का तेल
नारियल का तेल बालों को पोषण देने और उन्हें ताकत देने में मदद करता है। यह बालों को नमी देने, उन्हें टूटने से बचाने और बालों की लंबाई बढ़ाने में भी सहायक हो सकता है।
लाभ के लिए सोने से पहले थोड़ा-सा नारियल का तेल हाथ में लें और दोनों हाथों को आपस में रगड़कर गर्म कर लें, फिर इसे बालों की जड़ों से सिरे तक लगाएं। इसके बाद रातभर के लिए इसे लगा रहने दें।
#3
बादाम का तेल
बादाम का तेल विटामिन-E से भरपूर होता है, जो बालों के बढ़ने के लिए जरूरी है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो बालों को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
लाभ के लिए सोने से पहले सिर पर बादाम का तेल लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। इसके बाद रातभर के लिए इसे लगा रहने दें, फिर अगली सुबह बाल धो लें।
#4
जैतून का तेल
जैतून का तेल बालों को बढ़ाने और उन्हें पोषण देने में मदद कर सकता है। यह बालों को नमी देने और बालों की लंबाई बढ़ाने में भी सहायक होता है।
लाभ के लिए सोने से पहले थोड़ा-सा जैतून का तेल हाथ में लें और दोनों हाथों को आपस में रगड़कर गर्म कर लें, फिर इसे बालों की जड़ों से सिरे तक लगाएं। इसके बाद रातभर के लिए इसे लगा रहने दें।
#5
सरसों का तेल
सरसों का तेल भी बालों के बढ़ने के लिए अच्छा माना जाता है। यह बालों को मजबूत बनाने और उन्हें पोषण देने में मदद कर सकता है।
लाभ के लिए सोने से पहले अपने सिर पर सरसों का तेल लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। इसके बाद रातभर के लिए इसे लगा रहने दें, फिर अगली सुबह बाल धो लें।
यह तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।