खुद में ही मगन रहते हैं ये 4 जानवर, इन्हें पसंद होता है अकेलापन
क्या है खबर?
ज्यादातर जानवर झुंड में रहकर या अपने साथी के साथ मिलकर जीवन बिताना पसंद करते हैं।
हालांकि, दुनिया में कई ऐसे जानवर भी होते हैं, जिन्हें अकेले रहना सबसे ज्यादा पसंद होता है। ये शुरू से ही अकेले रहते हैं और धीरे-धीरे उन्हें इसकी आदत हो जाती है।
आज हम आपको ऐसे ही जानवरों के बारे में बताएंगे, जो खुद में ही मगन रहते हैं और उन्हें अकेलापन सबसे ज्यादा भाता है।
#1
हिम तेंदुआ
लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हिमालय के भागों में पाए जाने वाले हिम तेंदुए बेहद सुंदर जानवर होते हैं। ये तेंदुए आम तौर पर एकांत में रहने वाले जानवर होते हैं।
वे ज्यादातर अकेले रहते हैं, लेकिन संभोग के मौसम में और बच्चों को पालते समय वे लोगों के साथ रहते हैं।
स्नो लेपर्ड ट्रस्ट के अनुसार, नर और मादा संभोग के लिए कुछ दिनों तक एक साथ यात्रा करते हैं और फिर अपने-अपने जीवन में व्यस्त हो जाते हैं।
#2
कोआला
सभी जानते हैं कि कोआला अलसी स्वाभाव के होते हैं। हालांकि, काफी कम लोग जानते हैं कि इन्हें अकेले रहना पसंद होता है।
वे सामाजिक प्राणी नहीं होते और हर कोआला का अपना क्षेत्र होता है, जिसे वह गंध और आवाज के माध्यम से चिह्नित करते हैं।
ये अपना सारा समय युकलिप्टुस के पेड़ों पर बैठकर खाते और सोते हुए बिताते हैं। कुछ कोआलाओं को एक साथ बैठे हुए या एक दूसरे से चिपकते हुए भी देखा जा सकता है।
#3
प्लैटिपस
प्लैटिपस बतख जैसे दिखने वाले पानी में रहने वाले जानवर होते हैं। प्लैटिपस आम तौर पर अकेले रहना और शिकार करना पसंद करते हैं।
वे अन्य प्लैटिपस के साथ पानी का हिस्सा साझा कर लेते हैं, लेकिन वे आम तौर पर सामाजिक समूह नहीं बनाते हैं। वे केवल संभोग के मौसम के दौरान ही सामाजिक संपर्क करते हैं, वर्ना एकांत में ही रहना पसंद करते हैं।
ये जानवर सामाजिक संबंध बनाने में असमर्थ होते हैं।
#4
स्लॉथ
दुनिया के सबसे अलसी जानवर कहलाए जाने वाले स्लॉथ पूरा जीवन अकेले ही बिताते हैं। उन्हें अन्य जानवरों या स्लॉथ से दोस्ती करने में भी दिलचस्पी नहीं होती है।
ये जानवर सारा दिन पेड़ों से उलटे लटके रहते हैं और सोते हुए दिन बिताते हैं। कुछ मादा स्लॉथ अपने बच्चों के साथ रहती हैं, लेकिन उनके बड़े होने पर उन्हें खुद से दूर कर देती हैं।
इन्हें अकेलापन इतना पसंद होता है कि ये जल्दी संभोग भी नहीं करते हैं।