Loading...
बादाम का दूध बनाम बादाम: दोनों में से क्या है ज्यादा सेहतमंद?
बादाम का दूध बनाम बादाम

बादाम का दूध बनाम बादाम: दोनों में से क्या है ज्यादा सेहतमंद?

लेखन अंजली
Aug 24, 2026
10:26 am

क्या है खबर?

बादाम को 'सूखा मेवा' कहा जाता है। यह विटामिन-E, प्रोटीन, फाइबर और अच्छी वसा का बेहतरीन स्त्रोत है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि बादाम से दूध भी बनाया जा सकता है? जी हां, बादाम से दूध बनाया जा सकता है और ये बाजार में भी उपलब्ध है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि बादाम का दूध पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है या फिर बादाम खाना? आइए इन दोनों के पोषण मानकों की तुलना करते हैं।

अंतर

बादाम और बादाम के दूध में क्या अंतर है?

बादाम का दूध बादाम को पानी में भिगोकर और फिर मिक्सर से पीसकर बनाया जाता है।

इसके बाद इस मिश्रण को छानकर दूध तैयार किया जाता है, वहीं बादाम की तासीर ठंडी होती है, जबकि बादाम का दूध ठंडा होने से तासीर ठंडी हो जाती है।

इसके अतिरिक्त बादाम में मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्वों का एक बड़ा हिस्सा बादाम के दूध में नहीं मिलता है।

पोषक तत्व

बादाम और बादाम के दूध में मौजूद पोषक तत्व

बादाम का 1 कप (लगभग 143 ग्राम) खाने योग्य भाग में 15.3 ग्राम कार्ब्स, 27.1 ग्राम प्रोटीन, 1.9 मिलीग्राम विटामिन-E, 36 मिलीग्राम मैग्नीशियम और 76 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। दूसरी ओर बादाम के 1 कप (लगभग 240 मिलीलीटर) से 2 ग्राम कार्ब्स, 3 ग्राम वसा, 1 ग्राम प्रोटीन, 1 मिलीग्राम विटामिन-E, 9 मिलीग्राम मैग्नीशियम और 31 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है।

अब आप खुद समझ सकते हैं कि बादाम का दूध पीने से क्या कुछ नहीं छूट सकता है।

ADVERTISEMENT

एंटीऑक्सीडेंट्स

बादाम और बादाम के दूध में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा

बादाम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बादाम के दूध की तुलना में ज्यादा होती है। दरअसल, बादाम में कुछ खास तत्व होते हैं, जो इसे एंटीऑक्सीडेंट गुण देते हैं। ये तत्व हृदय और मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक हैं।

दूसरी ओर बादाम के दूध में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा कम होती है क्योंकि बादाम को पीसकर उससे दूध बनाने पर उसके कई पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

ADVERTISEMENT

फायदे

बादाम और बादाम के दूध के फायदे

बादाम और बादाम का दूध दोनों ही सेहत के लिए लाभदायक हैं। इनमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर हृदय को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त ये पाचन क्रिया को स्वस्थ रख सकते हैं और त्वचा को चमकदार बना सकते हैं।

हालांकि, बादाम का दूध उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जो बादाम को कच्चा खाने में असहज महसूस करते हैं।

चयन

बादाम या बादाम का दूध, किसका चयन करना है सही?

बादाम और बादाम के दूध दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इनमें से किसी एक का चयन करते समय अपनी जरूरतों और प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।

अगर आप बादाम के सभी पोषक तत्वों का लाभ चाहते हैं तो बादाम को ही खाएं, लेकिन अगर आप बादाम का स्वाद बिना इसके पोषक तत्वों के भी लेना चाहते हैं तो बादाम के दूध का विकल्प चुनें।

ADVERTISEMENT