घर पर डांडिया नाइट का आयोजन करने की सोच रहे हैं? इन बातों का रखें ध्यान
क्या है खबर?
नवरात्रि का त्योहार गुजरात में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन अब यह अन्य राज्यों में भी लोकप्रिय हो गया है। इस त्योहार के दौरान गरबा और डांडिया नाइट का आयोजन किया जाता है। डांडिया नाइट का आयोजन खासतौर से महिलाएं करती हैं और यह एक मजेदार गतिविधि है। अगर आप अपने घर पर डांडिया नाइट का आयोजन करने की योजना बना रहे हैं तो आइए आज हम आपको इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताते हैं।
#1
सजावट पर दें ध्यान
डांडिया नाइट की शुरुआत घर को सजाने से करें। इसके लिए आप दीवारों पर रंग-बिरंगे कागज के फूल, लटकन और रोशनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके अलावा आप अपने घर के गार्डन या आंगन में भी सजावट कर सकते हैं। यहां लाइट और फूलों के साथ रंग-बिरंगी लाइट वाले झूलें भी लगाएं।
अगर आप चाहें तो डांडिया नाइट के लिए कोई खास थीम भी चुन सकते हैं। इसके लिए थीम के अनुसार कपड़े पहनने की भी व्यवस्था करें।
#2
संगीत की करें व्यवस्था
डांडिया नाइट का मजा संगीत के बिना अधूरा है। इसके लिए आपको अपने घर में संगीत बजाने की व्यवस्था करनी होगी, जो डांडिया के गाने बजाए।
अगर आपके पास संगीत बजाने की व्यवस्था नहीं है तो इंटरनेट से गाने डाउनलोड करके उन्हें अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर प्ले करें।
इसके अलावा आप चाहें तो अपने घर में एक म्यूजिक सिस्टम भी लगा सकते हैं, जिसमें आप डांडिया से जुड़े गाने प्ले कर सकते हैं।
#3
डांडिया नाइट के लिए चुनें सही कपड़े
डांडिया नाइट के लिए सही कपड़े चुनना भी जरूरी है। इसके लिए आप पारंपरिक लहंगा-चोली, साड़ी या सलवार-कुर्ती पहन सकती हैं।
इसके अलावा आप चाहें तो पारंपरिक गाउन भी पहन सकती हैं। इन कपड़ों के साथ पारंपरिक गहने पहनें।
अपनी डांडिया नाइट के निमंत्रण में पहले से लिख दें कि सभी लोगों को पारंपरिक परिधानों में ही आना है। इससे जश्न का मजा दोगुना हो जाएगा और सभी त्योहार के सार को दर्शा सकेंगे।
#4
खाने-पीने का रखें ध्यान
डांडिया नाइट की शाम में खाने का भी अहम योगदान होता है। इसके लिए घर में कुछ नाश्ते और ठंडे पेय जरूर रखें।
नाश्ते के तौर पर आप पनीर टिक्का, दही वड़ा, फाफड़ा, जलेबी और ढोकला आदि बना सकते हैं। इसके अलावा ठंडे पेय के तौर पर मौसमी पंच, अनार का रस और नींबू पानी आदि बनाएं।
आप चाहें तो अपने घर में छोटे-छोटे स्टॉल भी लगा सकते हैं, जिनमें लोग खुद से खाना ले सकें।