NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अपने घर को शानदार और सस्ते बजट में सजाने के लिए अपनाएं ये तरीके
    लाइफस्टाइल

    अपने घर को शानदार और सस्ते बजट में सजाने के लिए अपनाएं ये तरीके

    अपने घर को शानदार और सस्ते बजट में सजाने के लिए अपनाएं ये तरीके
    लेखन अंजली
    Sep 23, 2019, 01:14 am 1 मिनट में पढ़ें
    अपने घर को शानदार और सस्ते बजट में सजाने के लिए अपनाएं ये तरीके

    यह बात सच है कि सभी को अपना घर बहुत अच्छा लगता है, चाहे वो कैसा भी क्यों ना हो। हर कोई यह चाहता है कि उसका घर बाकी सभी के घरों से अलग और खास लगे। लेकिन कई लोग कम बजट के कारण घर डेकोरेट नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको ऐसे आठ तरीके बताने जा रहें हैं जिनसे आप कम बजट में आसानी से अपने घर को सजा कर नया लुक दे सकते हैं।

    घर के लिए बनाएं शू रैक और फूलदान

    1) शू रैक: अगर आपके पास घर पर बेकार पड़ी लकड़ी की सीढ़ी है, तो आप इसे शू रैक में बदल सकते हैं। यह एक आसान और सस्ता तरीका है। आप अपने घर की सारी चप्पल व जूते इसमें रख सकते हैं। 2) फूलदान: यदि आपके पास पुरानी चाय की केतली है या पुराने मिट्टी के बर्तन हैं, तो उन्हें फूलदान में बदल सकते हैं। घर को सजाने के लिए आप यह आसान तरीका अपना सकते हैं।

    घर की दीवारों को रस्सियों और पेंट से सजाएं

    3) रस्सियों का उपयोग: रस्सी आपके घर को एक विंटेज और क्लासी लुक देने में मदद कर सकती हैं। आप इनका उपयोग पर्दे और शिशे जैसी वस्तुओं को लटकाने के लिए कर सकते हैं। 4) दीवारों को सजाएं: ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आप पेंट का उपयोग करके अपने घर की दीवारों को शानदार लुक दे सकते हैं। अलग-अलग डिजाइन बनाकर आप दीवारों को अनोखा रुप दे सकते हैं।

    नए ट्रैंड को अपनाएं वॉल स्टिकर्स और टेप का इस्तेमाल करकें

    5) वॉल स्टिकर्स: विभिन्न तरह के वॉल स्टिकर्स आपको मार्केट ही नहीं बल्कि ढ़ेरों ऑनलाइन वेबसाइट पर मिल जाएंगे। वॉल स्टिकर्स से आप अपनी दीवार को नया लुक दे सकते हैं। फ्लोरल या नेचर से संबंधी स्टिकर्स से आप अपनी दीवार को डेकोरेट कर सकते हैं। 6) टेप का इस्तेमाल करें: अकसर हम टेप का इस्तेमाल किसी चीज़ को चिपकाने के लिए करते है लेकिन इसी टेप से आप फोटो फ्रेम और दीवारों को भी सजा सकते हैं।

    पुरानी चीज़ों का उपयोग करके घर को सजाएं

    7) लाइट बल्ब: अपने लाइट बल्बों पर स्केच पेन का इस्तेमाल करके किसी भी प्रकार का चित्र बना सकते हैं। और जब आप इसे चालू करेंगे, तो यह दीवार पर अच्छे प्रतिबिंब बनाएगा। इसके अलावा यह आइडिया आपके बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा। 8) पुरानी कांच की बोतलें: अक्सर पुरानी कांच की बोतलों को आप फेंक देते होंगे। लेकिन उनका उपयोग आप घर सजाने के लिए कर सकते हैं। इसको डेकोरेट कर फूलदान की तरह उपयोग कर सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    वर्क फ्रॉम होम

    वर्क फ्रॉम होम

    कोरोना वायरस: भारत की 54 प्रतिशत कंपनियों के पास घर से काम देने लायक संसाधन नहीं भारत की खबरें
    सेल्फ आइसोलेशन के दौरान इन स्मार्ट तरीकों से अपने घर की दीवारों को बनाएं खूबसूरत लाइफस्टाइल
    इन घरेलू तरीकों को अपनाकर कुछ ही मिनट में घर से दूर करें मकड़ियां लाइफस्टाइल
    अगर लैपटॉप पर ज्यादा देर तक काम करते हैं तो जरूर करें हाथों की ये एक्सरसाइज स्वास्थ्य

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023