LOADING...
घर की पार्टी के लिए बनाएं ये 5 तरह के पेय, स्वाद में हैं बेमिसाल
घर की पार्टी के लिए बनाएं ये नॉन-अल्कोहलिक पेय

घर की पार्टी के लिए बनाएं ये 5 तरह के पेय, स्वाद में हैं बेमिसाल

लेखन अंजली
Aug 25, 2025
05:15 am

क्या है खबर?

घर पर पार्टी का मौका हो और पेय का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। अगर आप घर की पार्टी के लिए कुछ ऐसे नॉन-अल्कोहलिक पेय की तलाश में हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद भी हो तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे पेय की रेसिपी बताते हैं, जिनका स्वाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे और इन्हें बनाना भी आसान है।

#1

स्ट्रॉबेरी, पुदीना और नींबू क पेय

स्ट्रॉबेरी पुदीना नींबू पेय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी और आधा कप चीनी डालकर गर्म करें और जब चीनी घुल जाए तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें। इसके बाद एक जग में एक कप नींबू का रस, एक कप ठंडा पानी, एक चौथाई कप स्ट्रॉबेरी का प्यूरी और पुदीने की कुछ पत्तियां मिलाएं, फिर इसमें ठंडा स्ट्रॉबेरी का सिरप मिलाकर इसे बर्फ के टुकड़ों के साथ परोसें।

#2

अनानास और पुदीने का पेय

अनानास पुदीना पेय बनाने के लिए पहले एक पैन में एक कप पानी और चीनी की एक चौथाई चम्मच डालकर गर्म करें। जब चाशनी गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें। इसके बाद एक जग में एक कप ठंडा पानी, एक कप अनानास का जूस, एक चौथाई कप नींबू का रस, पुदीने की कुछ पत्तियां और चाशनी मिलाएं, फिर बर्फ के टुकड़ों के साथ परोसें।

#3

खीरे और नींबू का शरबत

खीरे और नींबू का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले एक जग में 1/4 कप नींबू का रस, 1/2 कप खीरे का रस, 1/2 कप चीनी का सिरप और 1 कप ठंडा पानी मिलाएं, फिर इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर इसे परोसें। आप चाहें तो इस पेय को और भी ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए इसमें चिया बीज भी मिला सकते हैं।

#4

ठंडा पुदीना मॉकटेल

ठंडा पुदीना मॉकटेल के लिए पहले एक पैन में पानी और चीनी डालकर गर्म करें और जब चीनी घुल जाए तो गैस बंद करके इस मिश्रण को ठंडा होने दें। इसके बाद एक जग में पानी, नींबू का रस, ककड़ी का रस, पुदीने की पत्तियां, अदरक का रस और ठंडा पानी मिलाकर इसे बर्फ के टुकड़ों के साथ परोसें।

#5

तरबूज मॉकटेल

तरबूज मॉकटेल बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर इन्हें जूसर से जूस निकालें। अब एक जग में तरबूज का जूस, नींबू का रस, पुदीने की पत्तियां, काला नमक और चीनी मिलाकर इसे अच्छे से मिलाएं। आप चाहें तो इसमें सोडा भी मिला सकते हैं। इसके बाद इस पेय को बर्फ के टुकड़ों के साथ परोसें।