NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / होली के मौके पर आप पहन सकती हैं ये 5 तरह की कुर्तियां, मिलेगा शानदार लुक
    अगली खबर
    होली के मौके पर आप पहन सकती हैं ये 5 तरह की कुर्तियां, मिलेगा शानदार लुक
    होली पर पहनें ये 5 तरह की कुर्तियां

    होली के मौके पर आप पहन सकती हैं ये 5 तरह की कुर्तियां, मिलेगा शानदार लुक

    लेखन सयाली
    Mar 11, 2025
    07:02 pm

    क्या है खबर?

    होली आने वाली है, जिससे पहले महिलाएं इस कश्मकश में पड़ जाती हैं कि उन्हें कैसे कपड़े पहनने चाहिए। इस साल इस पर्व पर आप कुर्ती पहन सकती हैं।

    कुर्तियां भारतीय महिलाओं के परिधान का अहम हिस्सा होती हैं। ये न केवल आरामदायक होती हैं, बल्कि हर मौसम में पहनने के लिए उपयुक्त भी होती हैं।

    आज के फैशन टिप्स में जानिए होली के लिए 5 तरह की कुर्तियां, जो आपको एक शानदार लुक देंगी।

    #1

    फूलों वाले प्रिंट वाली कुर्तियां

    फूलों वाले प्रिंट वाली कुर्तियां गर्मियों के लिए एकदम सही रहती हैं। हल्के और सूती कपड़े से बनी ये कुर्तियां त्वचा को हवा लगने देती हैं और आपको ठंडक का एहसास कराती हैं।

    आप होली खेलते समय सूती कपड़े की फ्लोरल प्रिंट कुर्ती पहन सकती हैं। फूलों वाले प्रिंट हमेशा चलन में रहते हैं और इन्हें किसी भी अवसर पर पहना जा सकता है।

    आप इस जींस या लेगिंग के साथ पहन सकती हैं, जिससे आपका लुक आकर्षक लगेगा।

    #2

    अनारकली कुर्तियां

    अनारकली कुर्तियां पारंपरिक होते हुए भी आधुनिकता का स्पर्श देती हैं, जो हर महिला की अलमारी में जरूर होनी चाहिए।

    ये खासकर त्योहारों या शादी-ब्याह जैसे खास मौकों पर पहनी जाती हैं। अनारकली की लंबाई और घेर इसे खास बनाते हैं, जिससे यह हर शरीर पर अच्छी लगती है।

    आप इसे शॉल या दुपट्टे के साथ पहन सकती हैं और गहनों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा, अनारकली कुर्तियों के साथ जूतियां अच्छी लगती हैं।

    #3

    स्ट्रेट कट कुर्तियां

    स्ट्रेट कट कुर्तियां ऑफिस या रोजमर्रा की जिंदगी के लिए बेहतरीन विकल्प होती हैं। आप होली के औपचारिक उत्सव के दौरान इनका चुनाव कर सकती हैं।

    इनका सीधा डिजाइन आपको पेशेवर लुक देगा और स्टाइलिश दिखाएगा। इन्हें आसानी से किसी भी प्रकार की पैंट या प्लाजो के साथ पहना जा सकता है।

    आप इन्हें हल्के गहनों के साथ पहनकर अपने लुक को और खास बना सकती हैं। इस तरह की कुर्ती के साथ हील वाली सैंडल भी पहनें।

    #4

    ए-लाइन कुर्तियां

    ए-लाइन कुर्तियों का डिजाइन बेहद अलग और खास होता है। ये कमर के नीचे से फैली होती हैं, जिससे यह हर वजन वाली महिलाओं पर अच्छी लगती हैं।

    होली खेलते समय इस तरह की कुर्ती का चुनाव करना सही रहता है, क्योंकि यह शरीर से चिपकती नहीं हैं और हवा भी लगने देती हैं।

    इस तरह की कुर्तियां आपको स्टाइलिश लुक भी देंगी और हर मौसम में पहनने के लिए बेहतरीन भी रहेंगी।

    #5

    हाई-लो कुर्तियां

    हाई-लो हेमलाइन वाली कुर्तियां एक मॉडर्न लुक देती हैं और ये युवतियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। यह आगे से छोटी और पीछे से लंबी होती हैं, जिस वजह से ये अधिक आकर्षक दिखती हैं।

    इस तरह की कुर्ती को होली मिलन समारोह या पार्टी के दौरान पहन सकती हैं। इसे स्किनी जींस या शॉर्ट्स के साथ पहनें, ताकि आपका लुक आकर्षक लगे और आप आरामदायक भी महसूस करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    होली
    त्यौहार
    फैशन टिप्स

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान ने दोबारा जम्मू-कश्मीर के उरी और पुंछ में गोलीबारी शुरू की, महिला की मौत पाकिस्तान समाचार
    वो भारतीय शो, जिसने दुनियाभर में रचा इतिहास; 'गेम ऑफ थ्रोन्स' को भी चटाई थी धूल टीवी शो
    इन बातों का रखें ध्यान, रोजाना बचा सकेंगे कुछ पैसे UPI
    पाकिस्तान के हमलों पर भारतीय सेना ने जारी किया बयान, कहा- दिया मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना

    होली

    कार पर चढ़े होली के रंगों को आसानी से हटाएं, अपनाएं ये टिप्स  काम की बात
    होली पर रसायन युक्त रंगों के इस्तेमाल से होते हैं ये नुकसान, जानें बचाव के तरीके स्वास्थ्य टिप्स
    होली पर मेहमानों को दें ये 5 उपहार, खास बन जाएगा उनका त्योहार त्यौहार
    होली की पार्टी में शामिल करें ये 5 मॉकटेल ड्रिंक्स, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना खान-पान

    त्यौहार

    बसंत पंचमी के दिन खरीदें ये 4 शुभ वस्तुएं, घर में आएगी सुख और समृद्धि लाइफस्टाइल
    बसंत पंचमी पर बनाएं मीठे केसरिया ड्राई फ्रूट्स राइस, आसान है रेसिपी रेसिपी
    बसंत पंचमी के दिन करें सरस्वती माता के इन प्रसिद्ध मंदिरों की यात्रा, बरसेगी उनकी कृपा यात्रा
    बच्चों को बसंत पंचमी का महत्व समझाने के लिए स्कूल में करवाएं ये मजेदार गतिविधियां बच्चों की देखभाल

    फैशन टिप्स

    बबल-रैप जैकेट से लेकर मूत्र के दाग वाली जींस तक, 2024 में बने ये अजीब कपड़े अजब-गजब खबरें
    कोरियाई ड्रामा से प्रेरणा लेकर सर्दियों में पहनें ये 5 कपड़े, दिखेंगी बेहद स्टाइलिश दक्षिण कोरिया
    अलग-अलग तरीके की नेकलाइन वाले कपड़ों के साथ पहनें ये 5 तरह के सुंदर नेकलेस महिलाओं के लिए टिप्स
    शादी की साड़ियों को बिना खराब किए पैक करने के लिए अपनाएं ये टिप्स  शादी के टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025