अपने घर को आलीशान लुक देने के लिए आज ही खरीदें ये 5 सजावट की चीजें
क्या है खबर?
हर किसी का सपना होता है कि उनके घर का कोना-कोना सुंदर और देखने लायक हो। ज्यादातर लोग यह सोचकर घर की सजावट नहीं करते कि उसमें बहुत पैसा खर्च होगा। हालांकि, आप कम बजट में भी अपने घर को आलीशान लुक दे सकते हैं। इसके लिए महंगे इंटीरियर डिजाइनर की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि आप खुद ही अपने घर को आलीशान बना सकेंगे। घर में सजावट की ये 5 चीजें रखने से उसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।
#1
बड़े आकार वाला शीशा खरीदें
शीशा घर की सजावट में इस्तेमाल होने वाला एक बहुमुखी तत्व है, जो सुंदरता तो बढ़ाता ही है, साथ ही काम भी आता है। ये प्रकाश को परावर्तित करके, ज्यादा जगह होने का भ्रम पैदा करके और गहराई जोड़कर कमरे के माहौल को शानदार बना सकते हैं। आपको अपने कमरे में एक बड़े आकार वाला शीशा रखना चाहिए और ड्राइंग रूम की एक पूरी दीवार पर शीशा लगवाना चाहिए। इससे आपका कमरा बड़ा भी दिखेगा और उसका सौंदर्य भी बढ़ेगा।
#2
घर में अनोखी कलाकृतियां प्रदर्शित करें
कला घर को सजाने का सबसे अच्छा तरीका है, जो आलीशान स्पर्श जोड़ने के बहुत काम आती है। आप अपनी पसंद और घर की बनावट के मुताबिक पेंटिंग चुनकर दीवारों पर लगा सकते हैं। इसके अलावा, घर की दीवारों के रंग और फर्नीचर की शोभा बढ़ाने वाला कलात्मक सजावट का सामान भी खरीदें, जो घर को और खूबसूरत दिखाएगा। आप घर में गुलदस्ते, प्लांटर यानि सजावटी गमले और सुगंधित मोमबत्तियां आदि प्रदर्शित कर सकते हैं।
#3
लाइटिंग पर ध्यान दें और झूमर लगवाएं
सही लाइटिंग के जरिए घर के माहौल को बदला जा सकता है और उसे आलीशान लुक दिया जा सकता है। आजकल बाजार में अलग-अलग प्रकार की लाइट उपलब्ध रहती हैं, जो आपके घर को रोशन कर देंगी। सही प्रकार की लाइट आपके घर को बड़ा दिखाने में भी मदद करेगी। आपको घर के हॉल में झूमर लटकाना चाहिए, कमरों में लैंप फिक्स्चर लगवाने चाहिए और कोनों पर बड़े लैंप भी रखने चाहिए।
#4
हल्के रंग वाली चीजों का चुनाव करें
अपने घर को शानदार और आलीशान दिखाने की कोशिश करते समय आपको ऐसी चीजों का चयन करना चाहिए, जो भूरे, बेज और सफेद जैसे हल्के रंगों वाली हों। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। अपने घर के सोफे या बिस्तर के लिए बेज या सफेद रंग का चुनाव करें। आप न्यूट्रल रंग के तकिए जोड़ सकते हैं और कंबल डाल सकते हैं। भूरे और बेज रंग का सजावट का सामान भी आपके घर की शोभा बढ़ाएगा।
#5
पौधे और फूल लगाएं
आपकी दीवार चाहें किसी भी रंग की क्यों न हो, हरियाली उसमें सुंदरता जोड़ ही देती है। पौधे घर में ताजगी और हरियाली जोड़ते हैं, जिससे घर आकर्षक और आलीशान दिखाई देता है। अगर आप अपने घर के अंदर लगाने के लिए सही प्लांटर्स चुनते हैं, तो आप अपने घर को और भी खूबसूरत बना सकते हैं। आजकल कई सुंदर दिखने वाले पौधे बाजार में मिलते हैं। बड़े पत्तों वाले पौधे सोफे के बगल में रखना सबसे बढ़िया रहेगा।