Page Loader
कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है चक्रफूल, जानिए इसके सेवन से मिलने वाले फायदे
चक्रफूल के फायदे

कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है चक्रफूल, जानिए इसके सेवन से मिलने वाले फायदे

लेखन अंजली
Jun 27, 2025
05:05 pm

क्या है खबर?

चक्रफूल का इस्तेमाल आमतौर पर खाने के मसाले के रूप में किया जाता है। यह अपने खास स्वाद और सुगंध के कारण कई व्यंजनों में डाला जाता है। चक्रफूल के फूल आकार में सितारे जैसे दिखते हैं और इनमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए आज हम आपको चक्रफूल के सेवन से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं।

#1

पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में है सहायक

पाचन क्रिया के लिए चक्रफूल का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसका मुख्य कारण है कि इसमें सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त चक्रफूल में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाचन क्रिया को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। यह पेट की गैस और अपच जैसी समस्याओं में भी राहत दिला सकता है।

#2

रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती प्रदान करने में है सहायक

चक्रफूल में एंटी-ऑक्सीडेंट और कीटाणुओं को रोकने वाले गुण होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती देने में मदद कर सकते हैं। यह शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाकर आपको स्वस्थ रख सकते हैं, वहीं इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा को संतुलित रखकर कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसे नियमित रूप से आहार में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

#3

सांस की समस्याओं को दूर करने में है मददगार

अगर आपको सांस लेने में दिक्कत होती है तो चक्रफूल का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। चक्रफूल में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो अस्थमा जैसी सांस लेने में होने वाली दिक्कत को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें कीटाणुओं को रोकने वाले गुण भी होते हैं, जो फेफड़ों की सूजन जैसी समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। इसे चाय में डालकर पीना भी लाभकारी हो सकता है।

#4

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में है प्रभावी

खून में कोलेस्ट्रॉल का अधिक स्तर होना हृदय के लिए खतरा बन सकता है। चक्रफूल का सेवन इस हानिकारक तत्व को कम करने में मदद कर सकता है। इसका कारण है कि इसमें कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले गुण होते हैं, जो खून में मौजूद कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने का काम करते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण हृदय को स्वस्थ रखने में भी मदद कर सकते हैं।

#5

एंटी-सेप्टिक की तरह काम कर सकता है चक्रफूल

चक्रफूल में एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो चोट और घाव को साफ करने के साथ-साथ संक्रमण फैलाने वाले कीटाणुओं को पनपने से रोकने में मदद कर सकते हैं। इसलिए घाव या चोट लगने के बाद इसमें मौजूद तेल का इस्तेमाल लाभदायक हो सकता है। हालांकि, अगर आपको चोट या घाव गंभीर हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इसे घरेलू उपचार के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।