
धनिये की पत्तियां खाने के फायदे, जानिए कैसे इसे डाइट में करें शामिल
क्या है खबर?
आमतौर पर धनिये के पत्तियों को खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पौधा कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका कारण है कि इसमें कई पोषक तत्व जैसे विटामिन-A, विटामिन-C और कई खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि धनिये की पत्तियां किन-किन समस्याओं से राहत दिला सकते हैं।
#1
पाचन क्रिया के लिए है लाभदायक
पाचन क्रिया के लिए धनिये की पत्तियां का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। एक शोध के मुताबिक, धनिये की पत्तियों में मौजूद तत्व पाचन क्रिया को सही रखने में मदद कर सकते हैं। ये तत्व पाचन क्रिया में सूजन और ऐंठन जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक हो सकते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है और खाना आसानी से पचता है।
#2
दिल के लिए है फायदेमंद
धनिये की पत्तियां दिल को स्वस्थ रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। एक शोध के मुताबिक, धनिये की पत्तियों में मौजूद तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा ये तत्व रक्तचाप को भी नियंत्रित कर सकते हैं। इस प्रकार धनिये की पत्तियां दिल को स्वस्थ रखने में सहयोग प्रदान कर सकते हैं।
#3
ब्लड शुगर के स्तर को कर सकते हैं नियंत्रित
ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में भी धनिये की पत्तियां फायदेमंद हो सकती हैं। एक शोध के अनुसार, धनिये की पत्तियों में मौजूद तत्व ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। ये तत्व शरीर में इंसुलिन हार्मोन के स्तर को संतुलित रखते हुए ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।
#4
त्वचा के लिए भी है फायदेमंद
धनिये की पत्तियां त्वचा के लिए भी लाभकारी हो सकते हैं। एक शोध के मुताबिक, इसमें ऐसे गुण होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी एलर्जी और सूजन को कम कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद तत्व त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों को दूर कर सकते हैं। लाभ के लिए आप धनिये की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं या फिर इससे बने फेस मास्क का उपयोग कर सकते हैं।
#5
खून साफ करने में है कारगर
धनिये की पत्तियां खून साफ करने में भी मदद कर सकते हैं। एक शोध के मुताबिक, इसमें ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद तत्व भी होते हैं, जो शरीर से नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। इन गुणों के कारण धनिये की पत्तियां शरीर को साफ करने का काम कर सकती हैं।