NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ये 5 जानवर रहते हैं सबसे ज्यादा खुश, फैलाते हैं सकारात्मकता और लाते हैं खुशियां
    अगली खबर
    ये 5 जानवर रहते हैं सबसे ज्यादा खुश, फैलाते हैं सकारात्मकता और लाते हैं खुशियां

    ये 5 जानवर रहते हैं सबसे ज्यादा खुश, फैलाते हैं सकारात्मकता और लाते हैं खुशियां

    लेखन सयाली
    Apr 06, 2025
    05:59 pm

    क्या है खबर?

    जानवर भगवान की वो रचना हैं, जो अपने स्वाभाव और चंचलता के जरिए सभी का मन मोह लेते हैं। जिन-जिन लोगों के घरों में कुत्ते या बिल्लियां पली होती हैं, वे सकारात्मक ऊर्जा महसूस करते रहते हैं।

    केवल पालतू जानवर ही नहीं, बल्कि कई जंगली जानवर भी होते हैं, जो हमेशा खुश रहते हैं और खुशहाली फैलते हैं।

    आज के लेख में हम आपको दुनिया के 5 सबसे खुश रहने वाले जानवरों के बारे में बताएंगे।

    #1

    क्वोका

    क्वोका ऑस्ट्रेलिया के रॉटनेस्ट द्वीप पर पाया जाने वाला एक छोटा जानवर है, जिसे 'दुनिया का सबसे खुश' जानवर कहते हैं।

    इसके चेहरे पर हमेशा एक प्यारी-सी मुस्कान रहती है, जिसे देखकर आप भी मुस्कुराने पर मजबूर हो जाएंगे। क्वोका के चेहरे की संरचना और मांसपेशियां ही उनकी मुस्कान के कारण हैं।

    यह जानवर मानवों से डरता नहीं है, बल्कि उनके साथ सेल्फी खिचवाना पसंद करता है। अपने खुशमिजाज और शांतिप्रिय स्वाभाव की वजह से ही ये खुश रहते हैं।

    #2

    हाथी

    आपने कई वीडियो देखे होंगे, जिनमें हाथी मजे से नाचते-झूमते हुए नजर आते हैं। ऐसा उनके खुशहाल और चंचल स्वाभाव के कारण ही होता है।

    हाथी अन्य भावनाओं के साथ-साथ खुशी का अनुभव करने और उसे व्यक्त करने में सक्षम होते हैं। वे खुशी व्यक्त करने के लिए नाचते हैं, मुस्कुराते हैं और यहां तक की अपने परिवार वालों को प्यार भी करते हैं।

    ये बहुत सामाजिक जानवर होते हैं, जो अपने मालिक के साथ गहरा रिश्ता बना लेते हैं।

    #3

    डाल्फिन

    डाल्फिन अपने चंचल और मिलनसार स्वभाव के लिए जानी जाती हैं और उन्हें खेलना-कूदना बेहद पसंद होता है। डाल्फिन हमेशा मुस्कुराती हुई दिखाई देती हैं, लेकिन ऐसा उनके स्वाभाव के कारण नहीं होता।

    उनके चेहरे पर दिखाई देने वाली मुस्कान का कारण वास्तव में उनके जबड़े का आकार है। डाल्फिन बहुत बुद्धिमान और सामाजिक प्राणी हैं, जो अपने समूह के साथ घुल-मिलकर रहना पसंद करती हैं।

    साथ ही, इन्हें मानवों के साथ रिश्ता बनाना भी पसंद होता है।

    #4

    बिल्ली

    बिल्लियां जितनी प्यारी होती हैं, उतनी ही खुशमिजाज भी होती हैं। वे अपनी खुशी को जताने के लिए एक भीनी आवाज निकालती हैं।

    इसके अलावा, जब वे खुश होती हैं तो कूद-फांदकर खेलती हैं, अपने परिवार के सदस्यों से अपना शरीर रगड़ती हैं या धीरे-धीरे अपनी पलकें झपकाती हैं।

    हालांकि, बिल्लियां थोड़ी शर्मीली होती हैं, जिस वजह से वे लोगों से जल्दी घुल-मिल नहीं पाती हैं। उन्हें लोगों पर विश्वास करने और अपनी भावनाएं व्यक्त करने में समय लगता है।

    #5

    कुत्ते

    कहते हैं जिस घर में कुत्ता पला होता है, वह घर हमेशा सकारात्मकता और खुशियों से भरा रहता है। ये जानवर अपने खुशमिजाज व्यवहार, चंचल स्वभाव और मनुष्यों के साथ मजबूत संबंधों के कारण बेहद खुश रहते हैं।

    वे अपनी खुशी जताने के लिए मुस्कुराते हैं, अपनी पूंछ हिलाते हैं और खेलते-कूदते हैं। कुत्तों को अक्सर सैर करने, खेलने और अपने परिवार वालों के साथ रहने जैसी साधारण चीजों में ही खुशी मिल जाती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पालतू जानवर

    ताज़ा खबरें

    एंजेलो मैथ्यूज ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, जानिए कैसे रहे हैं उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- पूर्वोत्तर में 10,000 युवाओं ने हथियार डाले, बम-बंदूक और बंद बीती बात नरेंद्र मोदी
    IPL इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाए गए सबसे बड़े स्कोर पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    सारा अली खान की 'मेट्रो... इन दिनों' का पहला पोस्टर जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म सारा अली खान

    पालतू जानवर

    वायरल वीडियो: मालकिन से इतालवी लहजे में बोलता नजर आया कुत्ता, वीडियो देखकर लोग हैरान इटली
    सर्दियों की बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए अपने कुत्तों को खिलाएं ये 5 खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य टिप्स
    2023 में सबसे ज्यादा खबरों में रही हैं कुत्तों की ये नस्लें, जानिए इनकी खूबियां लाइफस्टाइल
    सर्दियों में गली के आवारा कुत्तों का इन तरीकों से रखें ध्यान, रहेंगे सुरक्षित स्वास्थ्य टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025