Loading...
नवरात्रि: डांडिया नाइट के लिए महिलाएं बना सकती हैं ये 5 हेयरस्टाइल, मिलेगा ट्रेंडी लुक
डांडिया नाइट के लिए 5 हेयरस्टाइल

नवरात्रि: डांडिया नाइट के लिए महिलाएं बना सकती हैं ये 5 हेयरस्टाइल, मिलेगा ट्रेंडी लुक

लेखन सयाली
Oct 04, 2026
11:40 am

क्या है खबर?

डांडिया नाइट नवरात्रि का एक खास हिस्सा है, जिसमें महिलाएं पारंपरिक पोशाकों के साथ-साथ अपने हेयरस्टाइल पर भी ध्यान देती हैं। सही हेयरस्टाइल न केवल आपके लुक को पूरा करती है, बल्कि आपको नाचने में भी आरामदायक महसूस करवाती है। आइए आज हम आपको 5 हेयरस्टाइल्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप डांडिया नाइट के लिए बना सकती हैं। इनमें आपको एक ट्रेंडी लुक मिलेगा, जो आपको भीड़ से अलग भी दिखाएगा।

#1

लटों वाला जूड़ा

अगर आपको लंबे समय तक अपने बालों को बांधकर रखना पसंद है तो लटों वाला जूड़ा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

इसे बनाने के लिए सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से कंघी करें, फिर बालों की 2 या 3 लटें बनाएं।

इसके बाद इन लटों को ऊपर की ओर लपेटकर एक जूड़ा बना लें और इसे हेयर पिन से फिक्स करें। आप इसमें फूल या बालों के लिए बनने वाले गहने भी जोड़ सकती हैं।

#2

हाल्फ अप-डू

हाल्फ अप-डू एक ऐसी हेयरस्टाइल है, जो हर मौके और हर महिला पर अच्छी लगती है।

इसमें आधे बाल बांधे जाते हैं और आधे खुले ही रहते हैं। पहले अपने सिर के ऊपरी हिस्से वाले बालों को समेटें और उनका जूड़ा बनाएं या छोटी बना लें।

अब निचले हिस्से वाले बालों को खुला ही रहने दें। स्टाइल बढ़ाने के लिए आप बालों में रंग-बिरंगे रिबन, गहने और कौड़ी आदि लगा सकती हैं।

ADVERTISEMENT

#3

फूलों से सजावट वाला हेयरस्टाइल

फूल हमेशा से ही भारतीय त्योहारों की शान रहे हैं और डांडिया नाइट में भी ये बहुत खूबसूरत लगते हैं।

इसके लिए अपने बालों को सबसे पहले पीछे की तरफ एक पोनीटेल बनाएं, फिर उसमें छोटे-छोटे फूल लगाएं या किसी सुंदर फूलों की माला को अपने बालों में फंसाएं।

इससे आपका लुक पारंपरिक और आकर्षक लगेगा। आप इसमें हल्की-सी चोटी भी बना सकती हैं, जिससे यह हेयरस्टाइल और भी खूबसूरत दिखने लगेगी।

ADVERTISEMENT

#4

खजूरी चोटी

अगर आप कुछ नया आजमाना चाहती हैं तो खजूरी चोटी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

इसके लिए सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से कंघी करें, फिर सिर के ऊपर से शुरू करते हुए एक बड़ी चोटी बनाएं।

चोटी बनाते समय बीच-बीच में छोटे-छोटे झुमके लगाते जाएं, ताकि वह खूबसूरत दिखे। आप चाहें तो छोटी में झुमकों की जगह पर कौड़ी या अन्य एक्सेसरी भी लगा सकती हैं।

#5

घुंघराले बाल

अगर आपके पास समय कम है और आपको खुले बाल पसंद हैं तो आपको अपने बालों को घुंघराला कर लेना चाहिए। इसके लिए बीच की या साइड की मांग निकालें और बालों को नीचे की ओर से हल्का कर्ल करें।

अगर आपको ज्यादा ज्यादा घुंघराला लुक पसंद है तो पूरे बालों को ऊपर से शुरू करते हुए कर्ल कर सकती हैं। एक या 2 लटों की पतली-पतली चोटी बना लें, ताकि लुक और खास लगे।

ADVERTISEMENT