
आम को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
क्या है खबर?
गर्मी का मौसम आम खाने का होता है और लोग इसे तरह-तरह से खाकर इसका मजा लेते हैं।
हालांकि, कई लोग आम को खरीदने के बाद जल्द ही खराब हो जाता है और उन्हें फेंकना पड़ जाता है।
अगर आप इस समस्या से परेशान हैं तो आइए आज हम आपको आम को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए कुछ तरीके बताते हैं, जिन्हें आजमाकर आप इस फल को कुछ दिनों तक ताजा रख सकते हैं।
#1
नींबू का करें इस्तेमाल
आम को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसके लिए सबसे पहले आम को टुकड़ों में काट लें, फिर इन पर नींबू का रस निचोड़ें और इन्हें किसी बंद डिब्बे में रख दें। नींबू का खट्टा रस फल को खराब होने से रोकता है, जिससे आम कुछ दिनों तक ताजे रहते हैं।
जब आम खाने का मन हो तो उन्हें धोकर खाएं, जिससे नींबू का खट्टापन निकल जाएगा।
#2
स्टेनलेस स्टील चाकू से काटें
आम को काटते समय स्टेनलेस स्टील चाकू का इस्तेमाल करने से भी यह लंबे समय तक ताजे रहते हैं।
दरअसल, स्टेनलेस स्टील चाकू से आम काटने पर इसमें बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं।
इसके अलावा आप ग्रीन चाकू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ग्रीन चाकू महंगे होते हैं, लेकिन ये आम को लंबे समय तक ताजा रखने में मदद कर सकते हैं।
#3
पत्तेदार आम खरीदें
आम को खरीदते समय उन पर पत्तियां जरूर देखें और पत्तियों वाले आम ही खरीदें। दरअसल, पत्तियों वाले आम जल्दी खराब नहीं होते हैं।
साथ ही पत्तियों वाले आम स्वाद में भी बेहतरीन होते हैं। इसके अतिरिक्त आप बिना पत्तियों वाले आम को भी पत्तियों वाले आम के साथ रख सकते हैं।
ऐसा करने से बिना पत्तियों वाला आम भी ताजा लगने लगता है और इसका स्वाद भी बढ़ जाता है।
#4
टोकरी में रखें
आम को खरीदने के बाद अगर आप उन्हें प्लास्टिक बैग या ठंडे स्थान पर रखते हैं तो इससे वे जल्दी खराब हो जाते हैं।
ऐसे में बेहतर होगा कि आप आम को किसी टोकरी में रखें। दरअसल, आम में हवा की जरूरत होती है और टोकरी से उन्हें हवा मिलती रहती है, जिस वजह से ये लंबे समय तक ताजे रहते हैं।
हालांकि, ध्यान रखें कि टोकरी को ढक्कन से ढकें नहीं।
#5
पके आम को ठंडे स्थान पर न रखें
आम को पका हुआ ही खरीदना चाहिए और अगर पके हुए आम को आपने ठंडे स्थान पर रख दिया है तो ऐसा न करें।
इससे ये जल्दी खराब हो सकते हैं। पके हुए आम को किसी टोकरी में रखें, लेकिन ध्यान रखें कि टोकरी को किसी कपड़े से ढककर रखें। ऐसा करने से आम ताजे रहेंगे।
हालांकि, अगर आम कच्चे हैं तो इन्हें ठंडे स्थान पर रख सकते हैं।