इन 5 फलों को फ्रिज में न रखें, स्वाद और पोषण हो सकता है प्रभावित
क्या है खबर?
फल और सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं और इनका सेवन किसी भी रूप में किया जा सकता है। इनका सेवन कच्चा, सलाद, जूस और स्मूदी के रूप में किया जा सकता है।
हालांकि, कई लोग फल को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है।
आइए आज हम आपको कुछ ऐसे फल के बारे में बताते हैं, जिन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।
#1
केले
केले एक ऐसा फल है, जिसे ठंडे तापमान में रखने से बचना चाहिए।
केले को फ्रिज में रखने से इसका स्वाद बिगड़ सकता है और पोषक तत्व कम हो सकते हैं।
इसके अलावा ठंड के कारण केले के छिलके पर काले धब्बे पड़ जाते हैं। ये धब्बे हानिकारक नहीं होते, लेकिन केले की ताजगी खराब कर सकते हैं और खाने की इच्छा कम कर सकते हैं।
बेहतर होगा कि आप केले को किसी कमरे के तापमान वाले स्थान पर रखें।
#2
तरबूज
तरबूज को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ठंडा तापमान तरबूज की मिठास को कम कर सकता है और इसका स्वाद बिगड़ सकता है।
इसके अलावा ठंड के कारण तरबूज के गूदे में दरारें पड़ जाती हैं, जिससे उसका रस निकलने लगता है और यह जल्दी खराब हो सकता है।
तरबूज को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए इसे किसी ठंडी जगह पर रखें ताकि इसका स्वाद और पोषण बरकरार रहे।
#3
पपीता
पपीता को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ठंडा करने से पपीते का स्वाद बिगड़ सकता है और यह जल्दी खराब हो सकता है।
पपीते में मौजूद तत्व भी ठंड के कारण प्रभावित होते हैं, जिससे उसका स्वाद बिगड़ सकता है।
इसके अलावा पपीते को फ्रिज में रखने से इसके पोषक तत्व भी कम हो सकते हैं इसलिए पपीते को किसी कमरे के तापमान वाले स्थान पर रखें।
#4
लीची
अगर लीची को फ्रिज में रखा जाए तो इसके कारण लीची का स्वाद और ताजगी दोनों ही बिगड़ जाते हैं।
इसके अलावा लीची को फ्रिज में रखने से इसके पोषक तत्व भी कम हो सकते हैं।
अगर आप लीची को लंबे समय तक ताजा, स्वादिष्ट और पौष्टिक रखना चाहते हैं तो इसे फ्रिज में रखने की बजाय किसी कमरे के तापमान वाले स्थान पर रखें।
#5
आम
आम को भी ठंडे स्थान पर नहीं रखना चाहिए। ठंडा तापमान आम का स्वाद कम कर सकता है और यह जल्दी खराब हो सकता है।
इसके अलावा ठंड के कारण आम के गूदे में दरारें पड़ जाती हैं, जिससे उसका रस निकलने लगता है और वह जल्दी सड़ सकता है।
आम को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए इसे घर की किसी ठंडी जगह पर रखें।