बिल्लियों के साथ खुशी-खुशी रह लेते हैं इन 5 नस्ल के कुत्ते, पालना होता है आसान
क्या है खबर?
आम तौर पर बिल्लियों और कुत्तों में जमती नहीं है और वे लड़ते-झगड़ते रहते हैं। यही कारण होता है कि लोग इन दोनों पालतू जानवरों को एक साथ घर लाने से कतराते हैं।
हालांकि, कई ऐसे कुत्ते भी होते हैं, जो बिल्लियों के साथ खुशी-खुशी रह लेते हैं और उन्हें परेशान भी नहीं करते हैं।
ये 5 नस्ल वाले कुत्ते बिल्लियों के साथ आसानी से पाले जा सकते हैं और दोस्ती की अनोखी मिसाल भी कायम कर सकते हैं।
#1
पग
आपने पग कुत्ते को कई बार टीवी के विज्ञापनों में देखा होगा। ये बेहद प्यारा कुत्ते होते हैं, जिनका आकार छोटा होता है।
ये कुत्ते बेहद शांत स्वभाव वाले होते हैं और इनके दिल में ढेर सारा प्यार भरा होता है। पग कुत्ते मित्रता करना पसंद करते हैं और चंचल स्वभाव के भी होते हैं।
इसी के चलते ये बिल्लियों के साथ अच्छी तरह घुल-मिल जाते हैं और उनके साथ एक गहरा संबंध भी बना लेते हैं।
#2
गोल्डन रिट्रीवर
गोल्डन रिट्रीवर भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कुत्ते हैं, जो अपने मिलनसार स्वभाव के जरिए सभी का दिल जीत लेते हैं।
अगर आपके घर पर बिल्ली पली है तो आप इस नस्ल के कुत्ते को बेफिक्र हो कर घर ला सकते हैं। गोल्डन रिट्रीवर अपने कोमल, दयालु और सहनशील स्वाभाव के चलते बिल्लियों के साथ हसी-खुशी रह लेते हैं।
हालांकि, ये कुत्ते ज्यादा ऊर्जावान होते हैं, इसीलिए बिल्ली के पास रहते वक्त उसपर नजर जरूर रखें।
#3
शिह त्जू
शिह त्जू प्यारे और छोटे कुत्ते होते हैं, जो चीन के मूल निवासी हैं। इस नस्ल के कुत्ते चंचल, साहसी, मिलनसार और बुद्धिमान होते हैं।
शिह त्जू बिल्लियों के साथ सामंजस्य बिठाकर रह लेते हैं, खासकर अगर उन्हें बचपन से ही बिल्लियों के साथ रखा जाए। उनका कोमल, प्यार भरा और अनुकूलनीय स्वभाव उन्हें बिल्लियों के लिए अच्छा साथी बनाता है।
शुरुआत में शिह त्जू और बिल्ली को अलग-अलग रखें और धीरे-धीरे उन दोनों का परिचय करवाना शुरू करें।
#4
बीगल
बीगल छोटे आकार का कुत्ता होता है, जिसका शरीर सफेद, भूरे और काले रंग का होता है। ये बेहद मिलनसार और चंचल कुत्ते होते हैं, जिस कारण ये बिल्ली के साथ पालने के लिए बढ़िया रहेंगे।
बीगल को झुंड में शिकार करने के लिए जाना जाता था, जिसके चलते वे बिल्लियों समेत अन्य जानवरों के साथ संबंध बनाने में सक्षम होते हैं।
ये कुत्ते जिज्ञासु होते हैं और बिल्लियों के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए जाने जाते हैं।
#5
ग्रेहाउंड
ग्रेहाउंड एक लंबा, शक्तिशाली और बड़े अकार का कुत्ता होता है, जो अपनी फुर्ती के लिए जाना जाता है। हालांकि, इनके आकार के बावजूद भी ये अलसी होते हैं और आराम करना पसंद करते हैं।
इस नस्ल के कुत्ते भी बिल्लियों के साथ मिल जुलकर रह सकते हैं। हालांकि, इन्हें खेलना-कूदना ज्यादा पसंद होता है, इसीलिए ये बिल्लियों के पीछे भाग जरूर सकते हैं।
जब भी ग्रेहाउंड बिल्ली के साथ बैठा हो तब आप भी उसके पास ही रहें।