भारतीय जलवायु के लिए बिल्कुल सही हैं ये 5 प्रजाति वाली बिल्लियां, पालने का करें विचार
क्या है खबर?
पिछले कुछ सालों से भारत के लोगों को कुत्तों से ज्यादा बिल्लियां पालने का शौक चढ़ रहा है।
उनका स्वाभाव स्वतंत्र होता है और उनकी देखभाल करना भी आसान होता है। बिल्लियां बेहद प्यारी पालतू जानवर होती हैं और तनाव को दूर करने में भी मदद करती हैं।
अगर आप भी अपने घर पर बिल्ली लाने की सोच रहे हैं तो पहले जान लें कि भारतीय जलवायु के लिए इनकी कौन-सी प्रजातियां सबसे अच्छी रहती हैं।
#1
हिमालयन बिल्ली
हिमालयन एक लंबे सफेद बालों वाली बिल्ली की नस्ल है, जो पर्शियन बिल्ली जैसी दिखती है। हालांकि, इस नस्ल की बिल्लियों की आखें नीली होती हैं और इनके चेहरे का रंग काला होता है।
इन बिल्लियों का स्वभाव शांत होता है और इन्हें घर के अंदर रहना पसंद होता है। ये बिल्लियां भारत के पहाड़ी इलाकों के लिए सही हैं, क्योंकि इनके बाल लंबे होते हैं।
गर्म स्थानों पर आपको इन्हें AC में रखने की जरूरत पड़ सकती है।
#2
भारतीय शॉर्टहेयर
भारत में पालने के लिए भारतीय शॉर्टहेयर से अच्छी कोई नस्ल नहीं हो सकती। इन्हें देसी बिल्लियां भी कहते हैं, जो आम तौर पर सड़क पर रहती नजर आती हैं।
ये बिल्लियां भारत की मूल निवासी होती हैं, जिस वजह से ये भारतीय जलवायु में अच्छी तरह रह लेती हैं। इस नस्ल की बिल्लियां समझदार, बहादुर, शांत, प्यारी और चतुर होती हैं।
इनकी देखभाल करना आसान होता है और यह भारत की गर्मी को आसानी से सहन कर लेती हैं।
#3
रैगडॉल
रैगडॉल बिल्लियों की वह नस्ल है, जिसे अक्सर 'कुत्तों जैसी बिल्लियां' कहा जाता है। इस नस्ल की बिल्लियां बेहद प्यारी और मासूम दिखती हैं।
इनके सफेद रंग के लंबे बाल होते हैं और इनके चेहरे का रंग भूरा होता है। इनका स्वभाव बेहद शांत, सौम्य, स्नेही और मिलनसार होता है।
रैगडॉल बिल्लियां आमतौर पर भारतीय जलवायु के अनुकूल हो जाती हैं, खासकर अगर उन्हें घर के अंदर रखा जाए और AC की सुविधा दी जाए।
#4
पर्शियन बिल्ली
भारत के लोगों की पहली पसंद हमेशा पर्शियन बिल्लियां होती हैं। ये सफेद रंग के लंबे बालों वाली बिल्लियां होती हैं, जिनकी आखें अलग-अलग रंगों वाली हो सकती हैं।
इस नस्ल की बिल्लियां पहाड़ी इलाकों में पालने के लिए सबसे आदर्श रहती हैं। हालांकि, इनके लंबे बालों के कारण इन्हें गर्म इलाकों में AC की जरूरत पड़ सकती है।
पहली बार बिल्ली पाल रहे हैं तो ये तैयारियां करना बिलकुल न भूलें।
#5
सिआमीज
सिआमीज नस्ल की बिल्लियां अपने छोटे और मुलायम बालों के लिए जानी जाती हैं। इस नस्ल की बिल्लियों के बाल जल्दी झड़ते नहीं हैं और ये गर्म जलवायु में भी आसानी से रह लेती हैं।
ये बिल्लियां बेहद समझदार, बातूनी और स्नेही होती हैं, जो परिवार के साथ घुल-मिलकर रहना पसंद करती हैं।
उनका पतला कोट उन्हें गर्म मौसम के दौरान ठंडा रहने में मदद करता है, इसीलिए उन्हें गर्मी से परेशानी नहीं होती।