NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पुणे: आधुनिकता और विरासत का एक सुंदर मिश्रण, जरूर घूमें इसके ये 5 पर्यटन स्थल 
    अगली खबर
    पुणे: आधुनिकता और विरासत का एक सुंदर मिश्रण, जरूर घूमें इसके ये 5 पर्यटन स्थल 
    पुणे के पर्यटन स्थल (तस्वीर: फ्लिकर)

    पुणे: आधुनिकता और विरासत का एक सुंदर मिश्रण, जरूर घूमें इसके ये 5 पर्यटन स्थल 

    लेखन अंजली
    Sep 16, 2023
    11:00 am

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र का शहर पुणे आधुनिकता और विरासत का एक सुंदर मिश्रण है।

    इसका कारण है कि मनोरंजन पार्क, संग्रहालय, दर्शनीय स्थल और रेस्टोरेंट से भरपूर इस शहर में वह सब कुछ है, जो एक पर्यटक को रोमांचक वीकेंड बिताने के लिए चाहिए।

    साथ ही यह जगह न केवल एडवेंचर गतिविधियों के शौकीनों के लिए बेहतरीन है, बल्कि इतिहास प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए भी आदर्श है।

    आइए आज पुणे के 5 प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानते हैं।

    #1

    वेस्टर्न घाट

    वेस्टर्न घाट अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण पुणे के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इसे UNESCO द्वारा विश्व धरोहर स्थल का दर्जा भी प्राप्त है।

    घने जंगलों, धुंध भरे पहाड़ों, आश्चर्यजनक घाटियों और फूलों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ शहरी जीवन से दूर यह एक आदर्श स्थान है।

    इसके अलावा आप वनस्पतियों और जीवों, नेशनल पार्क और वन्यजीव अभयारण्यों के आसपास फोटोग्राफी का आनंद भी ले सकते हैं।

    #2

    आगा खान महल

    18वीं शताब्दी के अंत में निर्मित आगा खान महल का ऐतिहासिक महत्व है।

    इस महल को बनाने वाले सुल्तान ने इसे दान के लिए बनाया था क्योंकि वह गरीबों की मदद करना चाहते थे।

    'भारत छोड़ो आंदोलन' के दौरान महात्मा गांधी अपनी पत्नी और सचिव के साथ यही नजरबंद रहे थे।

    19 एकड़ में फैले आगा खान पैलेस के सामने एक विशाल लॉन है। भारत के इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों को इस महल का दौरा जरूर करना चाहिए।

    #3

    पार्वती हिल

    पार्वती हिल ट्रेकिंग के लिए एक शानदार जगह है और यहां पर एक बहुत पुराना देवी पार्वती का मंदिर है।

    2,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर उस समय का है जब पेशवाओं ने मराठा साम्राज्य पर शासन किया था। यह आपको सूर्योदय और सूर्यास्त का भव्य दृश्य भी प्रस्तुत करता है।

    यहां एक संग्रहालय भी है, जहां जाकर आप पेशवाओं के बारे में अधिक जानने के साथ ही उनकी तस्वीरें और प्रदर्शनियां देख सकते हैं।

    #4

    हांगकांग लेन

    पुणेवासियों और पर्यटकों के लिए यह वन-स्टॉप शॉपिंग स्थल है।

    बैग से लेकर कपड़े और एक्सेसरीज तक, यह जगह उन खरीदारों के लिए है, जो पुणे से कई रोमांचक चीजों और स्मृति चिन्हों के साथ अपने घर लौटना चाहते हैं।

    आपको यहां पर बहुमूल्य आभूषण, खूबसूरत घड़ियां और महिलाओं के लिए डिजाइनर्स फुटवियर्स भी मिल जाएंगे।

    अगर आप सौदेबाजी में अच्छे हैं तो हांगकांग लेन आपके कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक बेहतरीन जगह है।

    #5

    राष्ट्रीय युद्ध स्मारक

    पुणे स्थित दक्षिणी कमान में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक मौजूद है।

    यह स्मारक उन शहीदों को समर्पित है, जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद के युद्ध में अपने जीवन का बलिदान दिया था।

    यह दक्षिण एशिया का एकमात्र ऐसा युद्ध स्मारक है, जो नागरिकों के योगदान से बनाया गया है।

    इसका निर्माण साल 1997 में शुरू किया गया था और स्मारक का अनावरण 15 अगस्त, 1998 को किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    पुणे
    पर्यटन
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    क्या होता है बजट का 80/20 नियम, इसे अपने जीवनशैली में कैसे अपनाएं? पर्सनल फाइनेंस
    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र आतंकवाद-रोधी दस्ता करेगा जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में गोलीबारी की जांच मुंबई
    उदय कोटक के बेटे जय हैं कोटक 811 के सह-प्रमुख, जानिए इनकी संपत्ति उदय कोटक
    गोदरेज प्रॉपर्टीज के कार्यकारी अध्यक्ष पिरोजशा गोदरेज की कितनी है संपत्ति? गोदरेज समूह
    महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे गुट के नेता पर बैट और हॉकी से हमला, उद्धव गुट पर आरोप एकनाथ शिंदे

    पुणे

    गणेश चतुर्थी विशेष: भारत में इन पांच जगहों पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है गणेशोत्सव मुंबई
    इस अनोखे स्कूल में रविवार को भी होती है पढ़ाई, 20 साल से नहीं हुई छुट्टी महाराष्ट्र
    अदार पूनावाला के नाम पर मैसेज भेजकर जालसाजों ने SII को लगाई एक करोड़ की चपत व्हाट्सऐप
    पुणे में प्री-वेडिंग शूट के लिए बेहद शानदार हैं ये 5 जगह महाराष्ट्र

    पर्यटन

    गर्मियों में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 बजट अनुकूल विदेशी जगहें  पुर्तगाल
    गर्मियों में भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों का करें रुख, बजट के है अनुकूल केरल
    गर्मियों की छुट्टियों का लुत्फ उठाने के लिए इन 5 भारतीय हिल स्टेशन का करें रुख हिल स्टेशन
    पश्चिम बंगाल की सबसे ऊंची चोटी संदक्फू की इन 5 खूबसूरत जगहों का करें रुख  पश्चिम बंगाल

    लाइफस्टाइल

    लैक्टोज इंटॉलरेंस से परेशान लोग अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं ये 5 वीगन दूध  खान-पान
    मेनोपॉज के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन योगासन
    घर में कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं ये 5 तरह के कुल्चे, जानिए रेसिपी  रेसिपी
    उत्तराखंड के चौकोरी में स्थित ये 5 पर्यटन स्थल छुट्टियों के लिए हैं बेहतरीन  उत्तराखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025