NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पहली बार कुत्ता पालने वालों को चुननी चाहिए ये नस्लें, इन्हें संभालना होता है आसान
    अगली खबर
    पहली बार कुत्ता पालने वालों को चुननी चाहिए ये नस्लें, इन्हें संभालना होता है आसान

    पहली बार कुत्ता पालने वालों को चुननी चाहिए ये नस्लें, इन्हें संभालना होता है आसान

    लेखन सयाली
    Dec 31, 2024
    06:59 pm

    क्या है खबर?

    कुत्ते ऐसे जानवर होते हैं, जिन्हें 'मनुष्यों का सबसे अच्छा दोस्त' कहा जाता है। वे बेहद वफादार पालतू जानवर होते हैं और लोगों के जीवन में खुशियां ही खुशियां भर देते हैं।

    अगर आप भी अपने जीवन में पहली बार कुत्ता पालने की सोच रहे हैं, तो यह लेख आपके काम आएगा।

    दरअसल, आज हम आपको 5 ऐसे कुत्तों की नस्लों के बारे में बताएंगे, जिन्हें संभालना आसान होता है और जिनका स्वाभाव बेहद मिलनसार और शांत होता है।

    #1

    शिह त्जू

    शिह त्जू प्यारे और छोटे कुत्ते होते हैं, जो चीन के मूल निवासी हैं। इस नस्ल के कुत्ते चंचल, साहसी, मिलनसार और बुद्धिमान होते हैं।

    इनके बाल लंबे होते हैं, जिन्हें हफ्ते में 2-3 बार धोना, सुखाना और कंघी करना जरूरी होता है। इन कुत्तों को घर के अंदर रहना अधिक पसंद होता है और ये अधिक गर्मी में रहना पसंद नहीं करते हैं।

    अगर आप शिह त्जू पालें तो उसे नियमित एक्सरसाइज करवाएं और समय-समय पर उसके बाल कटवाएं।

    #2

    लैब्राडोर

    जब कुत्ता पालने की बात आती है, तो ज्यादातर लोगों की पहली पसंद लैब्राडोर होता है। इस नस्ल के कुत्ते सबसे अधिक मिलनसार होते हैं, जिन्हें शरारत करना पसंद होता है।

    इन कुत्तों का स्वाभाव शांत होता है और इन्हें ट्रेन करना भी आसान होता है। हालांकि, लैब्राडोर कुत्तों को प्यार और स्नेह चाहिए होता है और वे खेलना पसंद करते हैं।

    इस नस्ल के कुत्ते बड़े आकार के होते हैं, जिन्हें खेलने के लिए बड़ी जगह चाहिए होती है।

    #3

    बीगल

    बीगल एक छोटे आकार का कुत्ता होता है, जिसका शरीर सफेद, भूरे और काले रंग का होता है।

    ये बेहद मिलनसार, जिज्ञासु और चंचल कुत्ते होते हैं, जो पहली बार कुत्ता पलने वालों के लिए बढ़िया रहेंगे। यह बेहतरीन शिकारी कुत्ते होते हैं और बेहद वफादार भी होते हैं, जिन्हें ट्रेन करना आसान होता है।

    इन कुत्तों का स्वाभाव शांत, खुशमिजाज और सहज होता है। हालांकि, इन्हें रोजाना एक्सरसाइज करने की जरूरत होती है।

    #4

    पग

    आपने पग कुत्ते को कई बार टीवी के विज्ञापनों में देखा होगा। यह बेहद प्यारा कुत्ता होता है, जिसका आकार छोटा होता है।

    इस कुत्ते को पालना आसान होता है, क्योंकि यह शांत स्वभाव के होते हैं और बेहद आलसी होता है। ये कुत्ते अपना ज्यादातर समय सोते हुए बिताते हैं और अपने मालिक के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।

    पग को बच्चों के साथ खेलना और नए लोगों से मिलना-जुलना बेहद पसंद होता है।

    #5

    गोल्डन रिट्रीवर

    जब बात पालतू कुत्तों की हो और गोल्डन रिट्रीवर का नाम न आए, ऐसा संभव ही नहीं है। इस नस्ल के कुत्ते बेहद मिलनसार होते हैं, जिन्हें हर किसी के साथ खेलना पसंद होता है।

    ये बुद्धिमान होते हैं, सक्रिय होते हैं और जिज्ञासु होते हैं, जिस कारण इन्हें ट्रेन करना आसान हो जाता है। इनके शांत स्वभाव के कारण ये पहली बार कुत्ता पालने वालों के लिए आदर्श होते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पालतू जानवर

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    पालतू जानवर

    मानसून के दौरान अपने कुत्ते का इस तरह से रखें ध्यान, बीमारियों से रहेगा सुरक्षित लाइफस्टाइल
    ओला इलेक्ट्रिक ने कुत्ते 'बिजली' को बनाया कर्मचारी, ID कार्ड की तस्वीर हो रही वायरल ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    अपने पालतू जानवर के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके स्वतंत्रता दिवस
    UK: घर में 70 से अधिक बिल्लियों के साथ रहती हैं ये मां-बेटी, जानिए कारण यूनाइटेड किंगडम (UK)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025