LOADING...
गर्मियों में अपनी बिल्ली को खिलाएं ये पौष्टिक फल, रहेगी हाइड्रेटेड और स्वस्थ
बिल्लियों के लिए गर्मी के फल

गर्मियों में अपनी बिल्ली को खिलाएं ये पौष्टिक फल, रहेगी हाइड्रेटेड और स्वस्थ

लेखन सयाली
Apr 04, 2026
03:10 pm

क्या है खबर?

गर्मियां आते ही हम तरह-तरह के फल खाना पसंद करते हैं। इंसानों की तरह पालतू जानवरों की डाइट में भी ये फल जोड़े जा सकते हैं। अगर आपके पास एक प्यारी-सी बिल्ली है तो आप उसे भी कुछ ऐसे फल खिला सकते हैं, जो गर्मियों में उसे ताजगी और ठंडक प्रदान करें। हालांकि, कुछ फल बिल्लियों के लिए सुरक्षित नहीं होते, इसलिए देने से पहले थोड़ी जानकारी जरूर लें। आइए जानते हैं कि कौन-से फल बिल्ली के लिए अच्छे हैं।

#1

तरबूज

तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो गर्मियों में बिल्ली को तरोताजा रखने में मदद कर सकता है। इसमें विटामिन-C और पोटेशियम भी होते हैं, जो उनकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं। आप तरबूज को छोटे टुकड़ों में काटकर अपनी बिल्ली को दे सकते हैं या उन्हें पीसकर उनका रस निकाल सकते हैं। ध्यान रखें कि तरबूज के बीज निकाल दें और छिलका न दें, क्योंकि ये उनके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

#2

खरबूजा

खरबूजा भी एक ऐसा फल है, जो गर्मियों में आसानी से मिल जाता है और इसमें भी पानी की मात्रा अधिक होती है। खरबूजे में विटामिन-A, विटामिन-C और फाइबर होते हैं, जो बिल्ली की आंखों, त्वचा और पाचन के लिए अच्छे होते हैं। खरबूजे को छोटे टुकड़ों में काटकर या पीसकर उनकी डाइट में शामिल किया जा सकता है। बिल्लियां पानी कम पीती हैं और खरबूजा इसकी कमी को पूरा कर सकता है।

Advertisement

#3

आम

आम को फलों का राजा कहा जाता है और यह सभी को पसंद आता है। अगर आप अपनी बिल्ली को यह फल खिलाएंगे तो वह पूरा बर्तन तक चाट जाएगी। आम विटामिन-A, विटामिन-C और फाइबर से भरपूर होता है, जो आपकी बिल्ली की आंखों और त्वचा के लिए अच्छा होता है। आम को छोटे टुकड़ों में काटकर या पीसकर उनकी डाइट में शामिल किया जा सकता है। आम का छिलका उतारने के बाद ही बिल्ली को उसके टुकड़े परोसें।

Advertisement

#4

अनानास

अनानास एक ऐसा फल है, जो पानी से भरपूर होता है और बिल्लियों को ताजगी दे सकता है। इसमें विटामिन-C और मैंगनीज होते हैं, जो आपकी बिल्ली की हड्डियों और दांतों के लिए अच्छे हो सकते हैं। अनानास को छोटे टुकड़ों में काटकर या पीसकर उनकी डाइट में शामिल किया जा सकता है। ध्यान रखें कि बीज निकाल दें और छिलका न दें, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Advertisement