भारत के ये 4 रेस्टोरेंट हुए एशिया के शीर्ष 50 बारों में शामिल, जानिए इनकी रैंकिंग
क्या है खबर?
एशिया के शीर्ष 50 बार की लिस्ट में जहां हांगकांग कोआ बार पहले नंबर है, वहीं शीर्ष 20 में नई दिल्ली का साइडकार बार भी शामिल है।
एशिया के 50 सर्वश्रेष्ठ बार समारोह का 8वां संस्करण 18 जुलाई को हांगकांग में आयोजित किया गया, जिसमें दुनियाभर के कई बारों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन की रैंकिंग में भारत के 4 बार ने भी जगह बनाई है।
आइए आज हम आपको इस रैंकिंग के बारे में विस्तार से बताते हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए दुनिया के 50 सर्वश्रेष्ठ बारों की सूची
Sip your way around the best bars in Asia: https://t.co/HIErH6xgho #Asias50BestBars @Perrier pic.twitter.com/JLMrywidV9
— 50BestBars (@50BestBars) July 18, 2023
भारतीय रेस्टोरेंट
दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू के रेस्टोरेंट ने बनाई सूची में जगह
यह समारोह कोविड-19 महामारी के बाद एक बार फिर से आयोजित किया गया।
इसमें 4 भारतीय रेस्टोरेंट का नाम शामिल किया गया है और सूची के 18वें स्थान पर दिल्ली का साइडकार रेस्टोरेंट है।
इसके बाद मुंबई का द बॉम्बे कैंटीन 35वें स्थान पर है, जबकि बेंगलुरू का कोपिटास 38वें स्थान पर और मुंबई का लिविंग रूम नामक रेस्टोरेंट 48वें स्थान पर है।
बता दें कि पिछली बार इस सूची में भारत के 5 रेस्टोरेंट शामिल थे।
टॉप-10
सूची के 10 सर्वश्रेष्ठ रेस्टोरेंट
कोआ लगातार तीसरी बार शीर्ष पर है, जबकि सिंगापुर का जिगर एंड पोनी रेस्टोरेंट सूची में दूसरे स्थान पर रहा।
इसके तीसरे स्थान पर बैंकाक का BKK सोशल क्लब और चौथे स्थान पर टोक्यो का बार बैनफिडडिच रहा है।
सूची के 5वें स्थान पर सीओल का जेस्ट, 6वें पर बैंकाक का ट्रोपिक सीटी, 7वें पर सिंगापुर का नूटमग एंड क्लोव, 8वें पर हांगकांग का आर्गो, 9वें पर हांगकांग का ही डार्कसाइड और 10वें पर सिंगापुर का सागो हाऊस रहा है।
बार
सूची में सिंगापुर और हांगकांग के सबसे ज्यादा बार शामिल
सिंगापुर बार ने सूची में 11 स्थानों के साथ सबसे अधिक स्थान प्राप्त किया। इसके बाद 8 स्थानों पर हांगकांग के रेस्टोरेंट रहें।
जापान के 7 बारों ने सूची में जगह बनाई, जिनमें टोक्यो के 5 बार शामिल हैं।
कार्यक्रम के विशेष पुरस्कारों में शामिल मिस्टर आर्ट ऑफ हॉस्पिटैलिटी अवार्ड शामिल था, जो सिंगापुर के सागो हाउस को दिया गया।
सिंगापुर के जिगर एंड पोनी ने रेमी मार्टिन लीजेंडऑफ द लिस्ट अवार्ड भी जीता।
रैंकिंग
कौन करता है इस कार्यक्रम का आयोजन
इस रैंकिंग प्लेटफार्म का संचालन UK स्थित विलियम रीड बिजनेस मीडिया द्वारा किया जाता है, जो विश्व के 50 सर्वश्रेष्ठ बार और रेस्तरां की सूची भी तैयार करता है।
रैंकिंग लगभग 260 लोगों के वोटों पर आधारित है, जिन्हें एशिया के बार के विशेषज्ञों के रूप में पहचाना गया है।
इस आयोजन को हर साल आयोजित किया जाता है और इसमें दुनियाभर के रेस्टोरेंट और बार को हिस्सा बनने का मौका दिया जाता है।