NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: महिला को गर्भवती करने के लिए खिलाया गया हड्डियां का चूरा, केस दर्ज
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: महिला को गर्भवती करने के लिए खिलाया गया हड्डियां का चूरा, केस दर्ज
    पुणे पुलिस ने महिला के पति और ससुरालवालों समेत सात लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

    महाराष्ट्र: महिला को गर्भवती करने के लिए खिलाया गया हड्डियां का चूरा, केस दर्ज

    लेखन सकुल गर्ग
    Jan 21, 2023
    12:31 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला को जबरन मानव हड्डियां का चूरा खिलाए जाने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है।

    बतौर रिपोर्ट्स, महिला के पति और ससुरालवालों ने एक तांत्रिक ने कहने पर उसके गर्भवती होने के लिए उसे हड्डियों का चूरा खाने के लिए कहा था।

    महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके पति, ससुरालवालों और एक तांत्रिक समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    मामला

    अंधविश्वासी गतिविधियों में शामिल होने के लिए किया गया मजबूर- महिला

    पुलिस के मुताबिक, महिला के ससुरालवालों ने उसे घर में कुछ अंधविश्वासी गतिविधियों में शामिल होने के लिए दबाव बनाया था और अमावस्या की रात को रीति-रिवाजों के नाम पर उसे एक अज्ञात श्मशान घाट ले गए थे।

    पुलिस ने बताया कि इसी दौरान महिला के पति और ससुरालवालों ने उसे हड्डियों के चूरे का सेवन करने के मजबूर किया। पुलिस ने इस मामले में अंधविश्वास विरोधी और काला जादू की धारा 3 लगाई है।

    आरोप

    महिला से काले जादू की क्रियाएं भी करवाई गईं- पुलिस

    पुलिस के मुताबिक, महिला के ससुरालवाले उसे कोंकण क्षेत्र के किसी अज्ञात इलाके में भी ले गए थे, जहां एक झरने के नीचे काले जादू की एक क्रिया में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। इस दौरान वे वीडियो कॉल के जरिए एक तांत्रिक से लगातार निर्देश ले रहे थे।

    वहीं पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 2019 में उसके ससुरालवालों ने शादी के समय दहेज की मांग भी की थी, जिसमें नकदी और आभूषण शामिल थे।

    केस

    जल्द होगी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी- पुलिस

    पुणे के पुलिस उपायुक्त (DCP) सुहैल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड सहिंता (IPC) की धारा 498A, 323, 504, 506 के साथ-साथ अंधविश्वास विरोधी अधिनियम की धारा 3 (महाराष्ट्र मानव बलिदान की रोकथाम और उन्मूलन और अन्य अमानवीय, दुष्ट और अघोरी प्रथाएं और काला जादू अधिनियम, 2013) के तहत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

    जांच

    पढ़े-लिखे हैं महिला के ससुरालवाले- पुलिस

    DCP शर्मा ने आगे कहा कि पुलिस ने उस श्मशान घाट की तलाशी शुरू कर दी है, जहां पर ये सारी क्रियाएं की गई थीं।

    उन्होंने कहा कि महिला के ससुरालवाले पढ़े-लिखे होने के बावजूद अंधविश्वास और काले जादू की क्रियाएं करते हुए पाए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पूरे सच का पता चल पाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    काला जादू
    महाराष्ट्र
    पुणे

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    काला जादू

    छिपा खजाना पाने के लिए पति ने पत्नि को रखा 50 दिन भूखा, करवाई तांत्रिक पूजा महाराष्ट्र
    पुणे: पूजा के बहाने युवती से रेप और उसकी बहनों से छेड़छाड़ का आरोपी धर्मगुरू गिरफ्तार पुणे
    पुणे: तांत्रिक की सलाह पर पत्नी को खुली जगह पर नग्न नहाने के लिए किया मजबूर पुणे
    गुजरात: पिता ने 'काला जादू' के नाम पर की 14 वर्षीय बेटी की हत्या गुजरात

    महाराष्ट्र

    सीमा विवाद: कर्नाटक में उग्र प्रदर्शन, महाराष्ट्र के ट्रकों पर हमला कर्नाटक
    श्रद्धा वॉल्कर के पिता बोले- अगर महाराष्ट्र पुलिस ने मदद की होती तो बेटी जिंदा होती दिल्ली
    प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर को दी मेट्रो और AIIMS की सौगात, समृद्धि महामार्ग का किया शुभारंभ नागपुर
    महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को मिली जमानत, कुछ मिनट बाद टाली गई अनिल देशमुख

    पुणे

    कोरोना: बढ़ती घरेलू जरुरतों के चलते अन्य देशों को देर से मिलेगी सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन भारत की खबरें
    कोरोना: महाराष्ट्र के पुणे में केरल से अधिक सक्रिय मामले, स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ा बोझ महाराष्ट्र
    कोरोना: पुणे और मुंबई में रिकॉर्ड मामले, दोनों शहरों में बीते दिन मिले लगभग 12,000 मरीज मुंबई
    पुणे की फैशन स्ट्रीट मार्केट में भीषण आग, चपेट में आईं 500 से अधिक दुकानें उद्धव ठाकरे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025