NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली में सर्दी का आगमन, इस हफ्ते 10 डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान
    देश

    दिल्ली में सर्दी का आगमन, इस हफ्ते 10 डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान

    दिल्ली में सर्दी का आगमन, इस हफ्ते 10 डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान
    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 14, 2022, 05:11 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली में सर्दी का आगमन, इस हफ्ते 10 डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान
    दिल्ली में सर्दियों में बेहद ठंड पड़ती है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    देश की राजधानी दिल्ली में सर्दियों का आगमन हो गया है और पिछले चार दिन में शहर का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, तापमान में ये गिरावट इसलिए आई है क्योंकि एक पश्चिमी डिस्टर्बेंस इलाके को छोड़ कर चला गया है जिससे ठंडी हवाएं दिल्ली तक पहुंच रही हैं। मौसम विभाग ने तापमान में अभी और गिरावट होने और इसके 10 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया है।

    गुरूवार से गिर रहा तापमान, शनिवार को 10 डिग्री तक पहुंचा

    मौसम विभाग के अनुसार, गुरूवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस था जो शुक्रवार को गिरकर 14.6 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बाद शनिवार को इसने 10 डिग्री का न्यूनतम आंकड़ा छुआ और फिर रविवार को वापस 12.6 डिग्री पर आ गया। आने वाले दो दिन तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है और इसके बाद ये फिर से गिरने लगेगा। आमतौर पर 12 से 16 नवंबर के बीच दिल्ली का औसतन न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहता है।

    शनिवार तक फिर 10 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

    मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, बुधवार तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास ही रहेगा, लेकिन इसके बाद गुरूवार को यह गिरकर 12 डिग्री पर पहुंच जाएगा। इसके बाद भी तापमान में गिरावट जारी रहेगी और शुक्रवार को इसके 11 डिग्री और शनिवार को 10 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इसका मतलब दिल्ली का तापमान महज एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार 10 डिग्री तक लुढ़केगा।

    दिल्ली में पड़ती है कड़ाके की ठंड

    बता दें कि दिल्ली अपनी सर्दियों के लिए जानी-जाती है और यहां जमा देने वाली ठंड पड़ती है। हिमालय से नजदीकी और खुद एक पहाड़ी इलाका होने के कारण दिल्ली में इतनी ठंड पड़ती है। दिसंबर और जनवरी में सर्दी चरम पर होने पर दिल्ली का तापमान गिरकर एक-दो डिग्री तक पहुंच जाता है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान एक डिग्री से नीचे गिरा है, हालांकि ऐसा बेहद कम होता है।

    दिल्ली वालों को सर्दियों में वायु प्रदूषण की समस्या से होना पड़ता है दो-चार

    सर्दियों में दिल्ली के लोगों को वायु प्रदूषण की विकराल समस्या का भी सामना करना पड़ता है। दरअसल, तापमान में गिरावट के कारण प्रदूषक के कण दिल्ली की हवा में जम जाते हैं और सांस लेने पर यह लोगों के शरीर में चले जाते हैं। इसके कारण सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों और बुजुर्गों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालिया वर्षों में ये समस्या अधिक देखने को मिली है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ-साथ ओडिशा में भी न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट होने का अनुमान लगाया है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    भारतीय मौसम विभाग

    ताज़ा खबरें

    हुंडई i20 N-लाइन खरीदने के लिए देने होंगे अधिक पैसे, 16,500 रुपये महंगी हुई गाड़ी  हुंडई मोटर कंपनी
    अंडर-19 विश्व चैंपियन बनने वाली भारतीय महिला टीम को 5 करोड़ रुपये ईनाम देगी BCCI महिला क्रिकेट
    हिंडनबर्ग रिसर्च को अडाणी समूह का जवाब, रिपोर्ट को बताया 'भारत और इसके संस्थानों पर हमला' अडाणी समूह
    विटामिन-A की कमी को दूर करने के लिए खांए ये फल खान-पान

    दिल्ली

    'बीटिंग रिट्रीट' के साथ खत्म हुआ गणतंत्र दिवस समारोह, बारिश के चलते नहीं हुआ ड्रोन शो गणतंत्र दिवस
    दिल्ली-NCR में खालिस्तानी स्लीपर सेल्स सक्रिय, कर सकते हैं बड़ा हमला- खुफिया अलर्ट दिल्ली पुलिस
    बाटला हाउस एनकाउंटर: दोषी आतंकी शहजाद अहमद की हुई मौत, पिछले काफी समय से था बीमार तिहाड़ जेल
    अब अमृत उद्यान नाम से जाना जाएगा राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन राष्ट्रपति भवन

    भारतीय मौसम विभाग

    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड दिल्ली
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर महाराष्ट्र
    कश्मीर और शिमला में बर्फबारी, हिमाचल प्रदेश में 200 से अधिक सड़कें बंद शिमला
    दिल्ली में कल से ठंड से मिल सकती है राहत, हिमाचल प्रदेश में होगी बर्फबारी दिल्ली

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023