LOADING...
WFI अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह 22 जनवरी को दे सकते हैं इस्तीफा
WFI के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह 22 जनरी तक दे सकते हैं इस्तीफा (तस्वीर: ट्विटर/@sharan_mp)

WFI अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह 22 जनवरी को दे सकते हैं इस्तीफा

लेखन गजेंद्र
Jan 19, 2023
05:30 pm

क्या है खबर?

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद 22 जनवरी को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 जनवरी को होने वाली WFI की वार्षिक परिषद बैठक (ACM) में सिंह इस्तीफे की पेशकश करेंगे। सिंह के खिलाफ विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया समेत कई बड़े पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुधवार से धरना दे रहे हैं।

विरोध

आरोपों का जवाब देकर दिल्ली से गोंडा के लिए रवाना हुए सिंह

जानकारी के मुताबिक, ब्रजभूषण शरण सिंह दिल्ली से गोंडा के लिए सड़क मार्ग द्वारा दोपहर 12 बजे रवाना हो गए। वह यहां आरोपों का जवाब देने के लिए आए थे। उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया और इसे खुद के खिलाफ एक बड़ी साजिश करार दिया। बता दें कि जंतर-मंतर पर गुरुवार को माकपा नेता वृंदा करात और हरियाणा की भाजपा नेता और पूर्व पहलवान बबिता फोगाट भी पहुंची। फोगाट ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की।