Page Loader
पश्चिम बंगाल: कूच बिहार में मतदान के दौरान बूथ पर मारपीट और पत्थरबाजी, TMC पर आरोप
पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में मतदान के दौरान हिंसा (प्रतीकात्मक तस्वीर: एक्स/@dmapd20)

पश्चिम बंगाल: कूच बिहार में मतदान के दौरान बूथ पर मारपीट और पत्थरबाजी, TMC पर आरोप

लेखन गजेंद्र
Apr 19, 2024
10:33 am

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान हिंसा की खबर आ रही है। यहां कूच बिहार के चांदमारी इलाके में पथराव हुआ और मारपीट की गई। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष लाब सरकार के साथ मारपीट की। उनके सिर पर चोट आई है। वह अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें 2 पक्षों में पथराव होता दिख रहा है।

मतदान

दिनहाटा में भाजपा कार्यकर्ता के घर के बाहर मिला बम

कूच बिहार के ही दिनहाटा इलाके में भाजपा कार्यकर्ता के घर के बाहर बम मिला है। इसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, यह वीडियो किसने रखा है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले गुरुवार रात को भी कूच बिहार में हिंसा की खबर आई थी, जिसमें TMC के 2 कार्यकर्ता घायल हो गए थे। TMC की ओर से भाजपा पर हमले का आरोप लगाया गया था। हिंसा के चलते कूच बिहार में मतदान प्रभावित हुआ है।

ट्विटर पोस्ट

कूच बिहार में हिंसा का वीडियो