LOADING...
चक्रवाती तूफान दाना मचा सकता है तबाही, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों की तरफ बढ़ रहा है (तस्वीर: एक्स/@Mishti2212)

चक्रवाती तूफान दाना मचा सकता है तबाही, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

Oct 23, 2024
09:07 am

क्या है खबर?

चक्रवाती तूफान 'दाना' के कारण तबाही मचने की आशंका मंडराने लगी है। यह चक्रवात 24 अक्टूबर को उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर पुरी और सागर द्वीप समूह के बीच पहुंच सकता है। इस कारण इन इलाकों में भारी बारिश के साथ 100-110 किमी/घंटा से 120 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आज दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

पूर्वानुमान 

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वानुमान के अनुसार, आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है, जिसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी झमाझम बारिश होने के आसार हैं। चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर बिहार में भी देखने को मिलेगा, जिससे यहां 24 से 26 अक्टूबर के बीच कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।

दिल्ली 

दिल्ली में गर्मी नहीं छोड़ रही पीछा 

दिल्ली NCR में दिन के वक्त की गर्मी अभी भी लोगों के परेशान कर रही है। राजधानी में आज (23 अक्टूबर) को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 20 डिग्री तक रह रहने की संभावना है। 24-28 अक्टूबर के बीच अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री तक जा सकता है। उत्तर प्रदेश में 24 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं, वहीं राजस्थान में आज कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।