Page Loader
उत्तर भारत में पारा 42 डिग्री के पार, 5 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी 
उत्तर भारत के कई इलाकों में आज लू चलने का अलर्ट जारी किया है

उत्तर भारत में पारा 42 डिग्री के पार, 5 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी 

May 17, 2025
09:36 am

क्या है खबर?

उत्तर भारत में इन भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। पारा 42 डिग्री के ऊपर जाने से कई इलाके लू की चपेट में है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और ओडिशा में मौसम गर्म रहने के आसार हैं। दूसरी तरफ असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

बेहाल 

उत्तर प्रदेश में जारी हुआ अलर्ट

उत्तर प्रदेश बढ़ती गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। यहां बांदा में शुक्रवार को तापमान 46.2 डिग्री पहुंच गया, जो देश में सर्वाधिक है। प्रदेश के 13 जिलों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ऊपर रहा है। आने वाले 2 दिनों में लू और तेज गर्मी पड़ने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17-21 मई तक अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है, जिससे राहत मिलने की उम्मीद है।

गर्मी 

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम?

मरु भूमि राजस्थान के अधिकांश इलाकों में आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। शुक्रवार को गंगानगर में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद हल्की बारिश होने का अनुमान है, जबकि 3-4 दिनों में जोधपुर, बीकानेर संभाग में धूल भरी हवाएं चल सकती है। बिहार में 17-18 मई अंधड़ 50-60 किमी/घंटा की गति से तेज हवा चलने और बिजली गिरने मौसम बिगड़ सकता है।

दिल्ली 

दिल्ली में भीषण गर्मी, मुंबई में हुई बारिश 

दिल्ली में शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आंधी चल सकती है। इस दौरान हवा की गति 30-50 किमी/घंटा तक रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री और न्यूनतम 28-29 डिग्री तक जा सकता है, जिससे लू के थपेड़े परेशान करेंगे। शुक्रवार को तापमान 42.3 डिग्री रहा, जो इस सीजन का सर्वाधिक है। दूसरी तरफ आर्थिक राजधानी मुंबई में आज सुबह कई जगह बारिश हुई, जिससे उमस का असर बढ़ गया है।

ट्विटर पोस्ट

मुंबई में आज कई इलाकों में बारिश हुई

पहाड़ी राज्य 

पहाड़ों पर ऐसा रहेगा मौसम 

पहाड़ी इलाकों में कहीं गर्मी तो कहीं बारिश हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17-21 मई तक तेज गरज, बिजली और 30-35 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 19 मई को हिमाचल प्रदेश ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि मैदानों में उमस रहेगी। कुछ जगह बिजली गिरने के साथ अंधड़ चल सकता है।