LOADING...
उत्तराखंड: उत्तरकाशी में भूस्खलन के मलबे में दबे कई वाहन, 4 यात्रियों की मौत
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूस्खलन के मलबे में दबे वाहन (तस्वीर: ट्विटर/@YadavPu97914312)

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में भूस्खलन के मलबे में दबे कई वाहन, 4 यात्रियों की मौत

लेखन गजेंद्र
Jul 11, 2023
10:50 am

क्या है खबर?

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आने से कई वाहन मलबे में दब गए। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हुई है, जबकि करीब 10 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें एक वाहन तीर्थ यात्रियों का है, जो सोमवार देर शाम गंगोत्री धाम से वापस लौट रहा था। गंगनानी के पास तीर्थ यात्रियों का वाहन भूस्खलन के मलबे में दब गया।

हादसा

हादसे के 11 घंटे बाद पहुंच सकी बचाव दल की टीम

उत्तराखंड में बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ ने अधिकतर संपर्क मार्गों को प्रभावित किया है। यही कारण है कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे की सूचना मिलने के बाद बचाव दल की टीम वहां 11 घंटे बाद पहुंच सकी। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण राजमार्ग 12 से अधिक जगहों पर बंद हो गया है, जिस कारण गंगनानी पहुंचने में काफी समय लग गया। सभी मृतक मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

भूस्खलन के बाद मलबे में दबे वाहन