LOADING...
उत्तर प्रदेश: डॉयल 112 की महिला कर्मचारियों ने कहा- जनता को परेशान करती है प्रदेश पुलिस
उत्तर प्रदेश में डॉयल 112 की महिला कर्मचारी ने बताई अपनी पीड़ा (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्सल)

उत्तर प्रदेश: डॉयल 112 की महिला कर्मचारियों ने कहा- जनता को परेशान करती है प्रदेश पुलिस

लेखन गजेंद्र
Nov 09, 2023
06:14 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित डॉयल 112 में कार्यरत महिला कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी हैं, जिनको एक दिन पहले हिरासत में भी लिया गया था। गुरुवार को महिला कर्मचारियों को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह उत्तर प्रदेश पुलिस को सहयोगी नहीं बल्कि परेशान करने वाला बता रही हैं। वीडियो में महिला कह रही हैं, "मुझे सबकुछ सिखाया गया था कि पुलिस में कैसे करे।"

समस्या

क्या बोलीं महिला कर्मचारी?

कर्मचारी आगे बोलीं, "मुझे आदमी (पुलिस) ने मुझे पकड़कर फेंका था, अगर आपकी लड़कियों के साथ ऐसा होता तो आपको कैसा लगता। हमारी कोई इज्जत नहीं है। हमारी कोई वैल्यू नहीं, हम लड़कियां नहीं। हमारे पास कॉलर्स आते थे तो हम कहते थे हमारी पुलिस ऐसी नहीं है, लेकिन ऐसी ही है। जनता को परेशान करती है।" बता दें कि डॉयल 112 की महिला कर्मचारी प्रदेश भर से आने वाली शिकायतों को सुनकर उनको संबंधित विभागों में भेजती हैं।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोलीं डॉयल 112 की धरनारत महिला कर्मचारी