उत्तर प्रदेश: सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में गुजरात की कंपनी ब्लैकलिस्ट, मालिक विदेश भागा
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में नई जानकारी सामने आई है। परीक्षा आयोजित करने वाली गुजरात की कंपनी एजुटेस्ट को काली सूची में डाल दिया गया है और कंपनी का मालिक विनीत आर्य विदेश में है।
भारत समाचार के मुताबिक, सिपाही भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इसी कंपनी को दी थी।
मामले की जांच कर रही विशेष कार्य बल (STF) ने आर्य को कई बार नोटिस भेजा है।
खुलासा
अमेरिका जाने की संभावना
आर्य के मामले में STF को जानकारी मिली है कि वह अमेरिका में है। कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी आर्य पूछताछ में शामिल नहीं हुए हैं।
STF के पास परीक्षा में लापरवाही को लेकर कई सबूत हैं, लेकिन आर्य से संपर्क नहीं हो पा रहा।
STF पुलिस भर्ती बोर्ड में महानिदेशक के पद से हटने, गुजरात की कंपनी को ठेका मिलने, पेपर लीक और मालिक के विदेश भागने की कड़ी को जोड़ने कोशिश कर रही है।
घटना
क्या है मामला?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ओर से 60,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी को किया गया था।
परीक्षा के लिए लगभग 48 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। परीक्षा आयोजन के दौरान पेपर लीक की घटनाएं सामने आई थी, इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भर्ती परीक्षा रद्द कर दी थी।
24 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 माह में दोबारा परीक्षा की बात कही थी।