Page Loader
राम मंदिर में स्थापित रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर आई सामने, देखें 
अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित रामलला की पहली तस्वीर सामने आई

राम मंदिर में स्थापित रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर आई सामने, देखें 

लेखन गजेंद्र
Jan 19, 2024
01:11 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में गुरुवार को रामलला की मूर्ति गर्भगृह में स्थापित कर दी गई। अब इसकी पहली तस्वीर सामने आई है। मूर्ति की पहली तस्वीर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने एक्स पर साझा किया, जिसमें 5 साल के भगवान राम बाल स्वरूप में खड़े दिखाई दे रहे हैं। मूर्ति की आंख पर पीले रंग की पट्टी है और इसे कर्नाटक के श्याम पत्थर से बनाया गया है।

राम मंदिर

राम दरबार की मूर्ति पहली मंजिल पर होगी

बता दें कि गर्भगृह में केवल रामलला की मूर्ति रहेगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया था कि बाल स्वरूप की मूर्ति नीचे तल अकेली पर रहेगी और राम दरबार पहले तल पर होगा। राम दरबार में राम माता सीता, हनुमान और सभी भाईयों के साथ खड़े नजर आएंगे। बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी।

ट्विटर पोस्ट

केंद्रीय मंत्री ने साझा की तस्वीर