Page Loader
अयोध्या: गर्मी आते ही मंदिर में विराजमान भगवान राम ने पहने सूती वस्त्र, क्या है खासियत? 
अयोध्या में भगवान राम को पहनाए गए सूती वस्त्र (तस्वीर: एक्स/@ShriRamTeerth)

अयोध्या: गर्मी आते ही मंदिर में विराजमान भगवान राम ने पहने सूती वस्त्र, क्या है खासियत? 

लेखन गजेंद्र
Mar 30, 2024
04:15 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने राम मंदिर में विराजमान हिंदू देवता भगवान राम के वस्त्रों को बदल दिया गया है। अब वह सूती वस्त्र पहने दिखाई देंगे। शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से एक्स पर इसकी जानकारी दी गई। इसमें भगवान की सूती वस्त्र पहने तस्वीर भी साझा की गई है। ट्रस्ट ने लिखा, 'ग्रीष्म ऋतु के आगमन तथा निरंतर बढ़ते तापमान के दृष्टिगत, आज से, भगवान श्री रामलला सरकार सूती वस्त्र धारण करेंगे।'

खासियत

क्या है वस्त्रों की खासियत?

ट्रस्ट ने बताया कि भगवान राम को धारण कराए गए वस्त्र हस्तनिर्मित हैं और सूती मलमल से बने हैं। वस्त्रों का रंग नीला है, जिसे प्राकृतिक नील से रंगा गया है तथा गोटा पुष्पों से सजाया गया है। इसी प्रकार उनके अन्य दिनों के अनुसार भी वस्त्र तैयार किए गए हैं। बता दें कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान अभी 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है, जबकि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 41 डिग्री से ऊपर है।

ट्विटर पोस्ट

भगवान राम को सूती वस्त्र पहनाए गए