शिकागो से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में शौचालय जाम, वापस लौटी फ्लाइट
क्या है खबर?
अमेरिका के शिकागो से दिल्ली आ रही एयर इंडिया के विमान में शौचालय की खराबी के कारण अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद उसे वापस अमेरिका लौटना पड़ा।
व्यू फ्रॉम द विंग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में 12 में से 11 शौचालय खराब हो गए थे, जिसके बाद उसे उड़ान के 5 घंटे बाद वापस लाया गया।
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती।
घटना
क्या है पूरा मामला?
बुधवार 5 मार्च को एयर इंडिया की उड़ान AI126 ने शिकागो से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। उड़ान के 5 घंटे बाद, 12 में से 11वें शौचालय में पानी भर गया और वह बंद हो गया।
विमान में सिर्फ एक शौचालय काम कर रहा था, जो बिजनेस क्लास में था। विमान में सवार 300 से अधिक यात्रियों को जब समस्या हुई तो विमान को वापस शिकागो लाने का फैसला किया गया।
इस दौरान विमान में अफरा-तफरी मच गई।
ट्विटर पोस्ट
विमान के अंदर का दृश्य
ब्रेकिंग: टॉयलेट जाम होने के कारण Air India की फ्लाइट 126 को 10 घंटे की यात्रा के बाद शिकागो से लौटना पड़ा, जिससे सैकड़ों यात्री बिना वॉशरूम के फंस गए। pic.twitter.com/yrwjQ55ARG
— Anahat🇮🇳 (@AnahatSagar) March 10, 2025
हंगामा
एयर इंडिया ने जारी किया बयान
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने विमान के लौटने को तकनीकी समस्या बताया था।
प्रवक्ता ने कहा कि शिकागो में सभी यात्री और चालक दल सामान्य रूप से उतर गए और असुविधा को कम करने के लिए उन्हें आवास प्रदान किया गया।
यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। एयरलाइंस ने यात्रियों को टिकट रद्द कर पूरी धनराशि की वापसी या टिकट पुनः निर्धारित करने पर निशुल्क छूट देने की बात कही।