Page Loader
उत्तर प्रदेश: STF ने हाथरस में दंगा भड़काने की साजिश में PFI सदस्य को गिरफ्तार किया
हाथरस में दंगा भड़काने की साजिश में PFI सदस्य गिरफ्तार (तस्वीर: ट्विटर/@Ahmedkhabeer)

उत्तर प्रदेश: STF ने हाथरस में दंगा भड़काने की साजिश में PFI सदस्य को गिरफ्तार किया

लेखन गजेंद्र
Mar 03, 2023
06:35 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने शुक्रवार को हाथरस में दंगा भड़काने के मामले में कथित रूप से शामिल प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के सदस्य कमल केपी को गिरफ्तार किया। कमल केपी केरल के मल्लापुरम का निवासी है। उस पर 25,000 रुपये का ईमान घोषित था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमल ने हाथरस कांड के दौरान हिंसा भड़काने को गुप्त बैठक करने के लिए एक वॉइस नोट भेजा था, जो पत्रकार सिद्दीकी कप्पन के मोबाइल से बरामद हुआ।

कार्रवाई

क्या है मामला?

हाथरस में 14 सितंबर, 2020 को 19 वर्षीय दलित महिला का गांव के चार पुरुषों ने सामूहिक बलात्कार किया था। महिला की 15 दिन बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस और प्रशासन पर गांव में आधी रात को लड़की के परिवार को सूचित किए बिना मृतका का अंतिम संस्कार करने का आरोप लगा था। इसी घटना में पत्रकार सिद्दीकी कप्पन समेत कई लोगों पर हिंसा भड़काने का आरोप था।