Page Loader
तेलंगाना: नाले के रास्ते से घर के शौचालय में घुस गया मगरमच्छ, मुश्किल से पकड़ा गया
तेलंगाना में घर के शौचालय में घुसा मगरमच्छ (तस्वीर: एक्स/@sudhakarudumula)

तेलंगाना: नाले के रास्ते से घर के शौचालय में घुस गया मगरमच्छ, मुश्किल से पकड़ा गया

लेखन गजेंद्र
Aug 06, 2024
06:30 pm

क्या है खबर?

तेलंगाना के वानापर्थी जिले के जनमपेट में एक व्यक्ति के घर के शौचालय में मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। व्यक्ति ने वन विभाग और अन्य लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद जानवर को पकड़ा गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें लोग मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं। कई घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया गया। मगरमच्छ को बीचुपल्ली में कृष्णा नदी में छोड़ा गया है।

घटना

तड़के कुत्तों के भौंकने से हुई जानकारी

जनमपेट निवासी नागन्ना ने बताया कि मंगलवार को तड़के करीब 3:45 बजे गली के कुत्तों ने भौंकना शुरू किया तो उनकी आवाज खुली। उन्होंने बाहर आकर देखा तो अपने घर के शौचालय के पास मगरमच्छ को पाया। उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत 108 डॉयल कर वन विभाग को सूचित किया और सागर स्नेक सोसाइटी को भी बताया। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ रामासमुद्रम नाले से होता हुआ गांव में आया होगा और कुत्तों के भौंकने से घर में आ गया।

ट्विटर पोस्ट

घर में घुसा मगरमच्छ