Page Loader
तमिलनाडु: कोयंबटूर के DIG विजय कुमार ने गोली मारकर ली खुद की जान
तमिलनाडु के वरिष्ठ IPS अधिकारी विजय कुमार ने खुद को गोली मारी (तस्वीर: ट्विटर/@thisisRaj_)

तमिलनाडु: कोयंबटूर के DIG विजय कुमार ने गोली मारकर ली खुद की जान

लेखन गजेंद्र
Jul 07, 2023
11:29 am

क्या है खबर?

तमिलनाडु के वरिष्ठ IPS अधिकारी और कोयंबटूर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) सी विजय कुमार ने शुक्रवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी सर्विस पिस्तौल से बंता रोड इलाके में स्थित कैंप कार्यालय में खुद को गोली मारी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विजय कुमार सुबह करीब 6ः45 बजे टहलने निकले थे और कैंप कार्यालय आए थे। उन्होंने निजी सुरक्षा अधिकारी से पिस्तौल उन्हें सौंपने को कहा था।

आत्महत्या

आत्महत्या के पीछे बताया जा रहा पारिवारिक कारण

जानकारी के मुताबिक, विजय कुमार के आत्महत्या के कारणों के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन प्रारंभिक जांच में इसका कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। बता दें, 2009 बैच के IPS अधिकारी विजय कुमार कांचीपुरम, कुड्डालोर, नागपट्टिनम और तिरुवरूर जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। उन्होंने इसी साल DIG का पद संभाला था। इससे पहले वह चेन्नई में पुलिस उपायुक्त के रूप में तैनात थे। कोयंबटूर रेंज में तिरुवरूर ग्रामीण, नीलगिरी और इरोड शामिल हैं।